Pages


Top Stories

Monday, May 17, 2010

स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित गणवेश पहने यह सुनिश्चित किया जाये

 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल अधीक्षकों को भेजे गये निर्देश
प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मियों के लिये निर्धारित गणवेश अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सकों से भी ड्यूटी के दौरान एप्रेन पहनने को कहा गया है। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुष मंत्री श्री अनूप मिश्रा के आदेश पर इस आशय के निर्देश सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अस्पताल अधीक्षकों को दिये गये हैं।

Read Full Text......

Tuesday, April 6, 2010

जल स्वराज्य के लिये जलाभिषेक अभियान का नेतृत्व कर

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने लिखा प्रभारी मंत्रियों को पत्र
जल स्वराज्य के लिए समाज और सरकार की साझेदारी जरूरी है। जन-प्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री होने के नाते आप सभी अपने जिले में जलाभिषेक अभियान का नेतृत्व करें और जननायक से जलनायक बने। जलाभिषेक अभियान को प्रदेश में जनांदोलन बनाने के लिए यह आग्रह पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सभी प्रभारी मंत्रियों को लिखे अपने पत्र में किया है।

Read Full Text......

सरकार ने आदिवासियों को भूमि का वाजिब हकदार बनाया

 राजस्व संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित
राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कल सीहोर तहसील के अंतिम छोर पर बसे वन ग्राम राबियाबाद पहुंचे जहां उन्होंने 75 आदिवासियों को वन अधिकार हक प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने ग्राम राबियाबाद में ग्राम स्वराज भवन और सीसी रोड निर्माण को मंजूरी प्रदान की।

Read Full Text......

Tuesday, March 9, 2010

साख समितियों के कर्मियों लिये सेवा शर्तें बनीं

 तीस हजार से अधिक कर्मियों की अब शासकीय कर्मियो के अनुरूप सेवा शर्त
प्राथमिक सहकारी साख समितियों में काम करने वाले कर्मियों की शासकीय कर्मचारियों के अनुरूप सेवा शर्तें होंगी। सहकारिता एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि 26 फरवरी से प्राथमिक सहकारी समितियों में यह सेवा नियम लागू करने के आदेश जारी हो गए हैं। सहकारिता के इतिहास में पहली बार जन प्राथमिक साख समितियों में ये नियम बने हैं।

Read Full Text......

Sunday, February 21, 2010

रजत जयंती युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ आज

तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 175 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंग
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 22 एवं 23 फरवरी 2010 को भोपाल में दो दिवसीय रजत जयंती युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार 22 फरवरी की प्रात: 9.30 बजे नेहरु नगर स्थित विज्ञान भवन परिसर में करेंगे। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद आन्ध्रपदेश के अध्यक्ष प्रो.वी. सत्यनारायण एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. एम.एम.हम्बर्डे विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री के.पी.सिंह द्वारा की जायेगी।

उद्घाटन के बाद विभिन्न समानांतर तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 175 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें शोध कार्य के लिये प्रोत्साहित करने हेतु युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें 15 विषयों में शोध पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

Read Full Text......

Wednesday, January 20, 2010

शिक्षकों और विद्यार्थियों के अन्तर्महाविद्यालयीन भ्रमण होंगे

उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा उत्कृष्टता संस्थान में उपाधि वितरण
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहां उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की। श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्कृष्ट महाविद्यालयों की उत्कृष्टता से परिचित कराने के लिए सुदूर अंचलों के महाविद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के अन्तर्महाविद्यालयीन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन ने वर्तमान महाविद्यालयों में रिक्त पदों और बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता शिक्षा संस्थान ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिक्षण संस्थाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति विशेष वातावरण बनाने की उन्होंने आवश्यकता बताई। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर टीम भावना से प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविन्द्र जैन ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में निरन्तर सुधार हो रहा है।

उत्कृष्टता शिक्षा संस्थान के संचालक श्रीमती प्रमिला मैनी ने संस्थान का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2008-09 के शिक्षण संत्र में विभिन्न संकायों में सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किये। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2008 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधि वितरित की। उपाधि वितरण और वार्षिक स्नेह सम्मेलन के इस समारोह में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

Read Full Text......

Sunday, January 17, 2010

कॉलेजो के नियमित निरीक्षण का समयबद्ध कार्यक्रम बनाए

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश
उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने अशासकीय एवं शासकीय उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों का समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। श्री शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि वे निरीक्षण कार्यक्रम के स्वयं निगरानी करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा श्री जयदीप गोविन्द, उच्च शिक्षा आयुक्त श्री आशीष उपाध्याय और दोनो विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, मंथन की अनुशंसाओं और मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित विभिन्न पंचायतों में विभाग से संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। दोनो विभागों में भारत सरकार में लंबित प्रस्तावओं की भी उन्होंने समीक्षा की। 
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन की नियमित मॉनीटरिंंग की जाएगी। इसके साथ ही महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा। दोनो विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति समयसीमा के करने की भी उन्होंने निर्देश दिये। 
उच्च शिक्षा महाविद्यालयों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के उन्होंने निर्देश दिये। विभाग में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों के लिए पदोन्नति की समिति की बैठकें शीघ्र करने के भी उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिये।

महाविद्यालयों के भवन निर्माण की स्थिति की भी उन्होंने समीक्षा की। निर्माण एजेन्सियों द्वारा निर्माण में विलम्ब के मामलों में उन्होंने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के लिए कहा। विभाग में कैडर मेनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता उन्होंने बताई। 
सीधी भर्ती के पदों पर लगी रोक से छूट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए उन्होंने निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि गांव की बेटी की योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 22192 छात्राओं को लाभ दिया गया है। लगभग 50 हजार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों और 33 हजार आदिवासी विद्यार्थियों को पुस्तक एवं स्टेशनरी का प्रदाय किया गया। 
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना को और प्रभावी बनाने के उन्होंने निर्देश दिये। उच्च शिक्षा मंत्री ने इ-गर्वेनेंस के क्षेत्र में उच्च शिक्षा विभाग को उत्कृष्ट कार्यो के लिए साउथ एशिया अवार्ड 2009 से पुरस्कृत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

तकनीकी शिक्षा विभाग में भी शासकीय कॉलेजों के साथ निजी कॉलेजों के भी नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिये। बैठक में बताया कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की स्थापना और उन्नयन के लिए भारत सरकार से वर्ष 2009-10 में लगभग 44 करोड़ की राशि प्राप्त की गई है। 
पीपीपी मोड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन की योजना में नई संस्थाओं को शामिल करने के लिए कार्यवाही करने के उन्होंने निर्देश दिये। 
इन्दौर में स्थापित किये गये ड्रायविंग स्कूल के बारे में बैठक में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि तकनीकी शिक्षा संचालनालय एवं प्रदेश के तकनीकी संस्थाओं के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए इलेक्ट्रानिक मेनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम बनाने की कार्यवाही की जा रही है।

Read Full Text......

Friday, January 15, 2010

बी.एड प्रवेश की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 जनवरी से

उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा 15 फरवरी से कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश
राज्य शासन द्वारा बी.एड पाठ्यक्रम (एक वर्षीय) सत्र 2008-09 की कक्षाएं 15 फरवरी 2010 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया 18 जनवरी से प्रारंभ कर सत्र का प्रारंभ 15 फरवरी से किये जाने की विस्तृत कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की है। श्री शर्मा ने शैक्षणिक कलेन्डर के अनुरूप पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
बी.एड पाठ्यक्रम (एक वर्षीय) सत्र 2008-09 की पंजीयन प्रक्रिया जुलाई 2008 में पूर्ण कर ली गई थी। न्यायालय के आदेश के कारण काउंसिलिंग की प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब यह प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। ऑनलाईन काउंसिलिंग के लिए निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 जनवरी से 28 जनवरी 2010 तक ऑनलाईन आवेदकों की प्राथमिकतानुसार महाविद्यालयों की सूची प्राप्त की जाएगी।
मेरिट एवं चयनित प्राथमिकतानुसार 5 फरवरी 2010 से महाविद्यालय के आवंटन के साथ प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बी.एड की कक्षाएं 15 फरवरी 2010 से प्रारंभ की जाएगी। उच्च न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 6146 के तहत निर्णय के अनुसार तथा एन.सी.टी.ई. द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों की सूची mponline  तथा .mp.gov.in पर उपलब्ध है।

पूर्व के पंजीकृत आवेदकों के आवेदन ही प्रवेश के लिए यथावत मान्य होंगे। जो आवेदक पंजीकरण निरस्त कराने के लिए आवेदन दे चुके है वह प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रवेश के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया उपरोक्त बेवसाईट पर 18 जनवरी 2010 को प्रात: 8 बजे से उपलब्ध रहेगी।
पंजीकृत आवेदक इन्टरनेट के माध्यम से घर, कैफे अथवा mponline के अधिकृत कियोस्क पर निशुल्क प्रक्रिया सम्पन्न कर सकते है। पंजीकृत आवेदक 18 जनवरी से 28 जनवरी 2010 तक मान्य महाविद्यालयों में से अधिकतम 50 महाविद्यालयों का प्राथमिकतानुसार चयन कर सकते है।
बेवसाईट पर लॉगइन होने के लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन नम्बर, ट्रान्जेक्शन आईडी एवं अपनी जन्मतिथि डालनी होगी। महाविद्यालयों की प्राथमिकता प्राप्त होने के पश्चात इसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। संस्था की कुल उपलब्ध सीटों में से 75 प्रतिशत सीटे राज्य के मूल निवासियों तथा 25 प्रतिशत प्रदेश के बाहर के निवासियों से भरी जाएगी।
प्रदेश के बाहर के आवेदकों को आरक्षण की पात्रता नहीं होगी। मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी 2010 को बेवसाईट पर मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी और सीट आवंटन पत्र जारी किये जायेगे। ऐसे पंजीकृत आवेदक जो अब प्रवेश लेने के इच्छुक नहीं है वे बेवसाईट पर रिफन्ड के लिए पंजीयन कर सकते है।

Read Full Text......

Friday, January 8, 2010

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में पिछले साल का अमला तैनात नहीं होगा

स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा है कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में पिछले साल केन्द्राध्यक्ष सहित जो अमला तैनात था वो अब उस केन्द्र पर पुन: तैनात नहीं किया जायेगा।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने उक्त निर्देश आज अपने निवास पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं की तैयारियों के लिये आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उक्त बैठक में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष श्री राकेश बंसल, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव, आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्री मनोज झालानी, मण्डल सचिव श्री लक्ष्मीकान्त द्विवेदी, संचालक लोक शिक्षण डॉ. ए.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रत्येक जिला कलेक्टर को तैयारियों की नियमित समीक्षा के निर्देश तत्काल दिये जायें। जिन जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है, वहां उस अनुपात में परीक्षा केन्द्र भी बढ़ाये जायें। परीक्षा केन्द्रों के बीच की दूरी 15 किलोमीटर से अधिक न हो। परीक्षा केन्द्रों में बिजली, पीने का पानी, मेडिकल किट, इलेक्ट्राल पावडर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाये। परीक्षार्थी के अस्वस्थ होने पर उसके लिये बिस्तर की भी व्यवस्था केन्द्र पर हो। परीक्षा की पवित्रता तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखने के लिये बोर्ड विशेष ध्यान दे।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले एक शिक्षक को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिकाएं सौंपी जायें। उसे किसी भी स्थिति में 45 कॉपी से अधिक न दी जाये। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुल्क में इस वर्ष एक-एक रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब 10वीं की एक उत्तर पुस्तिका के जांचने पर जांचकर्त्ता को 6 रुपये तथा 12वीं के जांचकर्त्ता को 7 रुपये दिये जायेंगे। गत वर्ष की तरह इस साल भी छात्रों को रिजल्ट घोषित होने तथा पुनर्गणना की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनकी मांग पर उत्तर पुस्तिकाएं दी जा सकेंगी। ऐसे नियमित विद्यार्थी जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है उन्हें स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा देना होगी।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने इस बात की सख्त हिदायत दी कि इस साल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना में गलती पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। परीक्षा कार्य में वर्क क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने परीक्षा के कार्य से मना करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिये। मूल्यांकन का कार्य समय-सीमा में हो तथा रिजल्ट समय पर आये इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। परीक्षा केन्द्रों में नकल रोकने के सख्त उपाय किये जायें। नकल के मामले में परीक्षार्थी की तलाशी लेते समय शालीनता का ध्यान रखा जाये। परिक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से संचालित हों तथा परीक्षार्थियों को कोई परेशानी अथवा कठिनाई न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाये।
बोर्ड परिक्षाओं की जानकारी देते हुये श्री राकेश बंसल ने बताया कि वर्ष 2010 की हाई स्कूल परीक्षा में 873621 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 497599 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 21.45 प्रतिशत परीक्षार्थी अधिक शामिल होंगे। हाईस्कूल परीक्षा के लिये 3027 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा हेतु 2566 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जो गत वर्ष की तुलना में 16.28 प्रतिशत अधिक है।

Read Full Text......

Monday, December 28, 2009

छात्र-छात्रायें लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें

बाल्मीकि संघ के प्रतिभा सम्मान समारोह
वर्तमान प्रतियोगी युग में छात्र-छात्राओं को 'एकलव्य' की भांति लक्ष्य बनाकर अध्ययन करने की जरुरत है। बाल्मीकि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है वरन् अभाव की अस्थिति में आगे बढ़ने वाले प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरुरत है। 
इस आशय के उद्गार नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल ने आज यहां मध्यप्रदेश बाल्मीकि एकता संघ द्वारा प्रसिद्ध समाज सेवी दादा स्व. चुन्नीलाल जी कल्याणे की स्मृत्ति में आयोजित बारहवें प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गंगाराम घौंसरे, अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग मध्यप्रदेश ने की। 
कार्यक्रम में बालयोगी संत श्री उमेशनाथ महाराज, श्री जगनलाल झांझोट, पूर्व सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग और श्री सुनील करोसिया, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाजसेवा, कला-संस्कृति एवं राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्राप्त करने वाले बाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा लोगों को सम्मानित किया गया।
नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्य मंत्री श्री ऊंटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्र-छात्रायें और मेहनत करें ताकि उनका नाम देश एवं दुनिया में रोशन हो सके। उन्होंने अपनी स्वेच्छानुदान मद से कक्षा पांचवी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बाल्मीकि समाज के विद्यार्थी को पांच हजार रुपये तथा दसवीं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दस हजार रुपये तथा कक्षा बारहवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पन्द्रह हजार रुपये की राशि का पुरस्कार देने की घोषणा की। श्री ऊंटवाल ने कहा कि आगामी वर्षों में प्रदेश के नगरीय निकायों में रिक्त सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की जावेगी। 
दस साल एवं उससे अधिक अवधि से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराने की पहल भी होगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गंगाराम घोंसरे ने बाल्मीकि एकता मंच द्वारा आयोजित किये गये प्रतिभा सम्मान समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इससे समाज के अन्य छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, समाजसेवियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य विशिष्ट अतिथि श्री जगनलाल झांझोट ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के अभाव में कोई जाति, समाज एवं देश प्रगति नहीं कर सकता।
प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री ऊंटवाल, गुरूजी श्री उमेशनाथ महाराज, श्री धोंसरे एवं श्री झांझोट ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं के साथ पी.एम.टी., पी.ई.टी. और केट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों और कलाकारों तथा समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों को मेडल, शाल, स्मृत्ति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 
संघ की ओर से बाल्मीकि सम्मान वन संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाली विदिशा की वनरक्षक कु. तनुजा गौहर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि बाल्मीकि एकता संघ द्वारा इससे पूर्व 260 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर श्रीमती जयश्री चौहान सदस्य राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग मध्यप्रदेश, श्रीमती भारती लोट पार्षद रायसेन, श्री जगन्नाथ कल्याणे, श्री विशाल कल्याणे के अलावा भोपाल, रायसेन, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, आदि स्थानों से बड़ी संख्या में आये बाल्मीकि समाज के छात्र-छात्रायें और नागरिकगण उपस्थित थे।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio