Pages


Top Stories

Saturday, March 13, 2010

मप्र में लघु उद्योग राज्य स्तरीय पुरस्कार की घोषणा

  उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पुरस्कार वितरण
मध्यप्रदेश शासन ने राज्य में पहली बार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सत्र 2007-08 के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के लिये इंदौर की मेसर्स सांई मशीन टूल्स प्राईवेट लिमिटेड को देने के लिये चुना गया है।

Read Full Text......

उद्योग मंत्री द्वारा इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन

 पुस्तक परीक्षार्थियों के लिये मार्गदर्शक होगी
उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज यहां इंदौर के संस्कार प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखकद्वय श्री गौरव मण्डल और श्री भगवान दास साहू उपस्थित थे।

Read Full Text......

Thursday, March 11, 2010

मंथन 2009 की उद्योग संबंधी सिफारिशों पर क्रियान्वयन हुआ तेज

प्रदेशभर में स्किल्ड मेन पावर की जानकारी संकलित करने का निर्णय
प्रदेश के तेजी से बदल रहे औद्योगिक परिदृश्य में विकास की बेहतर संभावनाएं निहित हैं। उद्योगों की आवश्यकताएं सहजता से पूरी हों, उन्हें सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ हो सकें। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

Read Full Text......

Sunday, February 21, 2010

रजत जयंती युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ आज

तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 175 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंग
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 22 एवं 23 फरवरी 2010 को भोपाल में दो दिवसीय रजत जयंती युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार 22 फरवरी की प्रात: 9.30 बजे नेहरु नगर स्थित विज्ञान भवन परिसर में करेंगे। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद आन्ध्रपदेश के अध्यक्ष प्रो.वी. सत्यनारायण एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. एम.एम.हम्बर्डे विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री के.पी.सिंह द्वारा की जायेगी।

उद्घाटन के बाद विभिन्न समानांतर तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 175 शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें शोध कार्य के लिये प्रोत्साहित करने हेतु युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें 15 विषयों में शोध पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio