Pages


Top Stories

Saturday, March 13, 2010

उद्योग मंत्री द्वारा इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन

 पुस्तक परीक्षार्थियों के लिये मार्गदर्शक होगी
उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज यहां इंदौर के संस्कार प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखकद्वय श्री गौरव मण्डल और श्री भगवान दास साहू उपस्थित थे।

Read Full Text......

Friday, February 19, 2010

बी.एड. पाठ्यक्रम की नवीन पंजीयन प्रक्रिया आज से होगी शुरू

बी.एड. की कक्षायें 8 मार्च 2010 से प्रारंभ होंगी
शासन द्वारा लिये गये निर्णयानुसार बी.एड. पाठ्यक्रम (एक वर्षीय) की नवीन पंजीयन प्रक्रिया 19 फरवरी 2010 से प्रारंभ की जा रही है। जिसमें प्रथम चरण की काउंसिलिंग के पश्चात रिक्त शेष सीटों पर नवीन पंजीयन कराकर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जायेगी।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार बी.एड. पाठ्यक्रम (एक वर्षीय) के लिये 19 फरवरी से 24 फरवरी 2010 तक ऑनलाईन आवेदकों की प्राथमिकतानुसार महाविद्यालयों की सूची प्राप्त की जायेगी। 3 मार्च से मेरिट एवं चयनित प्राथमिकतानुसार विद्यार्थियों के लिये महाविद्यालय के आवंटन के साथ प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी और बी.एड. की कक्षायें 8 मार्च 2010 से प्रारंभ होंगी।

बी.एड. पाठ्यक्रम के लिये ऐसे पंजीयनकर्ता जिन्हें जुलाई 2008 में शुल्क की वापसी नहीं हुई है वे अपनी वरीयता (प्राथमिकता) दे सकते हैं। मान्य महाविद्यालयों की सूची www.mponline.gov.in तथा www.mp.gov.in/highereducation पर उपलब्ध है।

Read Full Text......

पांचवी, आठवीं की परीक्षाएँ आज से

अर्चना चिटनीस ने  परीक्षार्थियों को  शुभकामनाएं दी
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से चिंतामुक्त एवं तनावरहित होकर परीक्षा देने को कहा है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण में धैर्य, संयम और ईमानदारी अत्यंत जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए, क्योंकि आने वाला कल विद्यार्थियों का है।

Read Full Text......

Monday, February 1, 2010

नौवीं, ग्यारहवीं की परीक्षाएँ मार्च में

परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक घोषित करने के निर्देश
राज्य शासन ने 9 वीं और 11 वीं कक्षाओं की मार्च में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। पूर्व में इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी में होनी थी, लेकिन अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के निर्देश पर परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है।

श्रीमती अर्चना चिटनीस की पहल पर फरवरी माह को पूरी तरह पढ़ाई के लिए रिजर्व रखने के बाद अब मार्च में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 23 मार्च तक तथा कक्षा 11 वीं की परीक्षाएं 3 मार्च 29 मार्च तक आयोजित होंगी। कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं सबेरे 8 बजे से 11 बजे तक होंगी। रविवार 7, 14, 21 मार्च को भी परीक्षाएं होंगी।

शासन ने दोनों कक्षाओं के भी परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2010 तक घोषित करने के निर्देश समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये हैं। परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी http://www.educationportal.mp.gov.in/ पर दी गई है। अधिकारियों को परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संशोधित समय चक्र को सभी केन्द्राध्यक्षों और प्राचार्यों का अवगत कराने को कहा गया है, ताकि निर्धारित तिथि पर परीक्षा परिणाम घोषित हो सके।

9 वीं कक्षा - परीक्षा कार्यक्रम (नियमित/स्वाध्यायी)
समय : पूर्वान्ह 8 से 11 बजे
क्रं.   
परीक्षा का दिन   
परीक्षा का दिनांक   
विषय

1   
शनिवार   
6 मार्च 2010   
विज्ञान

2   
मंगलवार   
9 मार्च 2010   
सामाजिक विज्ञान

3   
गुरूवार   
11 मार्च 2010   
गणित

4   
शनिवार   
13 मार्च 2010   
विशिष्ट भाषा – हिन्दी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिंधी, मलयालम, अंग्रेजी, संस्कृत, कन्नड़ एवं उड़िया

5   
रविवार   
14 मार्च 2010   
द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी

6   
शनिवार   
20 मार्च 2010   
केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए – पेटिंगकेवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए - संगीत

7   
रविवार   
21 मार्च 2010   
द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी

8   
मंगलवार   
23 मार्च 2010   
तृतीय भाषा (सामान्य) मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिन्धी, मलयालम, संस्कृत, परिशियन, अरेबिक, फ्रेन्च, रशियन, कन्नड़ एवं उड़िया


ग्यारहवीं वीं कक्षा - परीक्षा कार्यक्रम (नियमित छात्रों हेतु)
समय : पूर्वान्ह 8 से 11 बजे
तिथि   
दिन   
विषय

03-03-2010   
बुधवार   
विशिष्ट - भाषा हिन्दी – Special Language Hindi (व्होकेशनल छात्रों सहित)

04-03-2010   
गुरूवार   
अर्थशास्त्र - Economics

06-03-2010   
शनिवार   
विशिष्ट - भाषा अंग्रेजी - Special Language English (व्होकेशनल छात्रों सहित)

07-03-2010   
रविवार   
1 समाज शास्त्र, 2. मनोविज्ञान, 3. कृषि (मानविकी), 4. होम साइन्स (कला समूह)
1. Sociology , 2. Psychology, 3. Huminities Group, 4. Home Science Arts Group

08-03-2010   
सोमवार   
विशिष्ट - भाषा मराठी - Special Language Marathi

10-03-2010   
बुधवार   
हायर मेथेमेटिक्स Higher Mathematics

11-03-2010   
गुरूवार   
1. राजनीति शास्त्र 2. एनीमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, 3. विज्ञान के तत्व, 4 भारतीय कला का इतिहास, 5 व्यावसायिक अर्थशास्त्र, 6. व्होकेशनल - आधार पाठ्यक्रम
1. Political Science , 2. Animal Hus. & Poultry Faming Fishery , 3. Eliment of Sci.

12-03-2010   
शुक्रवार   
विशिष्टि - भाषा संस्कृत - Special Language Sanskrit

13-03-2010   
शनिवार   
बायोलॉजी - Biology, प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स – First Paper Vocational Course

15-03-2010   
सोमवार   
इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस – Informatic Practices

18-03-2010   
गुरूवार   
1. भूगोल, 2. केमेस्ट्री, 3. क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, 4. स्टील लाईफ एण्ड डिजाईन, 5. शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 6. द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स
1. Geography, 2. Chemistry, 3. Crop Production & Horticulture, 4. Still Life & Design, 5. Anatomy Phys.

19-03-2010   
शुक्रवार   
बायोटेक्नोलॉजी - Biotecnology

20-03-2010   
शनिवार   
बुक कीपिंग एण्ड एकाउटेन्सी – Book Keeping & Accountancy
तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स – Third Paper Vocational Course

21-03-2010   
रविवार   
प्रथम भाषा – विशिष्ट :- पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम एवं कन्नड़
Language – Special :- Punjabi, Sindhi, Bengali, Gujrati, Telugu, Tamil, Malayalam & Kannad

22-03-2010   
सोमवार   
विशिष्ट - भाषा उर्दू - Special Language Urdu

23-03-2010   
मंगलवार   
1. इतिहास, 2. फिजिक्स, 3. व्यवसाय अध्ययन, 4. एली.ऑफ साईंस एवं मेथेमेटिक्स यूजफूल फार एग्रीकल्चर, 5. ड्राइंग एण्ड पेंटिंग 6. गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
1. History, 2. Physics, 3. Business Studies, 4. Ele. of Science & Math Useful for Agriculture, 5. Draw

26-03-2010   
शुक्रवार   
द्वितीय भाषा - सामान्य :- हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, अरेबिक, परशियन, फ्रेन्च, रशियन, कन्नड़ एवं उड़िया (व्होकेशनल छात्रों सहित)
Second Language General – Hindi, English, Sanskrit, Marathi, Urdu

27-03-2010   
शनिवार   
भारतीय संगीत – Indian Music

29-03-2010   
सोमवार   
ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग – Drawing & Designing

Read Full Text......

Monday, January 18, 2010

छात्रों को पढ़ाई के लिये रात्रिकालीन विद्युत कटौती नहीं

 साप्ताहिक अवकाश के दिन हो फीडरों पर ट्रांसफार्मरों का रख-रखाव

प्रदेश में आगामी फरवरी माह में विद्यार्थियों की पढ़ाई के मद्देनज़र संभागीय एवं जिला मुख्यालयों में बिजली की रात्रिकालीन कोई कटौती नहीं की जायेगी। साथ ही तहसील क्षेत्रों में शीर्ष मांग अवधि में चार घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किया जायेगा।

यह निर्देश सचिव ऊर्जा श्री एस.पी.एस. परिहार ने कल यहां म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालकों की आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने विद्युत कम्पनियों को अवैध विद्युत कनेक्शनों का नियमितीकरण कर मीटर लगाने की हिदायत भी दी। सभी विद्युत कम्पनियां कम्प्यूटराइज्ड की जायें।

श्री परिहार ने वर्तमान रबी मौसम की समीक्षा करते हुए वितरण ट्रांसफार्मर का भौतिक सत्यापन, छोटी-मोटी खराबियों का तुरंत निराकरण करने तथा जले/खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयावधि में बदलने के निर्देश दिये। उन्होंने अघोषित विद्युत कटौती को कम से कम करने तथा इसकी मॉनीटरिंग अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक स्तर पर करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो साप्ताहिक अवकाश के दिन फीडरों पर ट्रांसफार्मरों का रख-रखाव किया जाये। सूचना तंत्र विकसित करने तथा कम्पनी स्तर पर कंट्रोल रूम का सुचारु क्रियान्वयन करने को भी कहा। साथ ही जिन अस्थाई पम्प कनेक्शनों की वैद्यता समाप्त हो गई है वहां यह ध्यान रखा जाये कि अन्य स्थान से विद्युत की चोरी तो नहीं की जा रही है। सभी 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों पर आपरेटर्स की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने आगामी रबी मौसम की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान रबी मौसम में जो त्रुटियां हुई हैं उन्हें दूर किया जाये तथा ट्रांसफार्मर्स की इन्वेंट्री बिल्ट की जाये। इस संबंध में मध्यक्षेत्र कम्पनी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। ओवरलोडेड फीडर एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता के अनुरूप भार होना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही कम्पनी स्तर पर गठित कंट्रोल रूम को आधुनिक कर यह सुनिश्चित किया जाये कि यह अनवतर रूप से कार्य करते रहें।

श्री परिहार ने आगामी 18 जनवरी से विद्युत की बैंकिंग कम करने को कहा। उन्होंने आगे भी बैंकिंग के अनुबंध इस प्रकार करने को कहा जिससे प्रदेश द्वारा बिजली की वापसी जुलाई से सितंबर माहों में हो सके। बैठक में बताया गया कि मध्यक्षेत्र वितरण कम्पनी द्वारा प्रणाली में अधिक फ्रीक्वेंसी होने पर अंडरड्रावल किया जाता है।
इसके लिये मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा पश्चिम क्षेत्र कम्पनी से इसी प्रकार का नियंत्रण कक्ष स्थापित करने एवं विद्युत का ओवर/अंडरड्रावल किये जाने के लिये निर्देशित किया गया।

बैठक में सचिव ऊर्जा ने राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत रूपाखेड़ा में सफलता पूर्वक कार्य कर रही फ्रैन्चाइजी से संबंधित अनुभव अन्य वितरण कम्पनियों को उपलब्ध कराये जायें।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को फैन्चाइजी के लिये तैयार किये गये 'ग्राम पंचायत मॉडल' को प्रेषित करने के निर्देश भी दिये गये। 11वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिये ठेकेदारों के भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं का निराकरण तत्काल करने के निर्देश दिये गये।
साथ ही इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा कर लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं पाये जाने पर ठेकेदारों को जारी अवार्ड निरस्त करने को कहा गया। बैठक में वर्तमान तथा आगामी रबी मौसम, विद्युत प्रदाय, राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, राजस्व लक्ष्य, एडीबी ऋण अंतर्गत किये जा रहे कार्यों, मीटरीकरण आदि बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गई।

Read Full Text......

Thursday, December 31, 2009

जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों के लिये बाल पत्रिका का प्रकाशन

 मासिक बाल पत्रिका 'समझ-झरोखा' का प्रकाशन
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिये आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वन्या प्रकाशन द्वारा नियमित रूप से मासिक बाल पत्रिका 'समझ-झरोखा' का प्रकाशन किया जा रहा है।
इस पत्रिका का प्रकाशन बच्चों के ज्ञान-विज्ञान, जीवन-संस्कृति, खेल और विविध विषयों की नवीनतम जानकारी सहज उपलब्ध कराने ताकि बच्चे सृजनात्मक संसार के सभी आयामों और नवीनतम खोजों से साक्षात्कार कर सकें, इस उद्देश्य से किया जा रहा है। यह पत्रिका नियमित रूप से आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रदाय की जा रही है।

Read Full Text......

Wednesday, December 30, 2009

अखिल भारतीय सिविल सेवा चयन कार्यक्रम अब जनवरी में

स्थान की अनुपलब्धता के कारण
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा के पूर्व निर्धारित चयन कार्यक्रमों को निरस्त कर जनवरी माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत एवं नृत्य तथा लघु नाटक प्रतियोगिता का चयन प्रशासन अकादमी के योगा हाल में पूर्व में आयोजित था परन्तु स्थान की अनुपलब्धता के कारण संगीत व नृत्य प्रतियोगिता के चयन 5 व 6 जनवरी, 2010 तथा लघु नाटक प्रतियोगिता का चयन 7 जनवरी, 2010 को निर्धारित किया गया है। शेष शर्तों को यथावत रखा गया है।

Read Full Text......

Friday, December 25, 2009

हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल प्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम संशोधित

राज्य शासन ने हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। इन कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं अब 28 जनवरी से 3 फरवरी तक संचालित होगी। पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2009-10 के शैक्षणिक कैलेंडर में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित थी।संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को दसवीं एवं बारहवीं की विशिष्ट हिन्दी/अग्रेंजी, 29 जनवरी को दसवीं की विज्ञान एवं 12वीं की रसायन/वाणिज्य के मूलतत्व/भूगोल, 30 जनवरी को 10 वीं की सामा. अध्ययन, 12 वीं की सामा. हिन्दी/अग्रेंजी/संस्कृत, एक फरवरी को 10 वीं की गणित, 12 वीं की गणित/व्या. अर्थ शास्त्र/ राजनीति शास्त्र, 2 फरवरी को 10 वीं की सामा. हिन्दी/अग्रेंजी, 12 वीं की भौतिकी/बहीखाता/इतिहास तथा 3 फरवरी को 10 वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
परीक्षा कार्यक्रम     
  दिनांक                                                              कक्षा 10 वीं                                         कक्षा 12 वीं  
28 जनवरी 2010                                           विशिष्ट-हिन्दी/अग्रेंजी                         विशिष्ट-हिन्दी/अग्रेंजी
29 जनवरी 2010                                                      विज्ञान              रसायन/वाणिज्य के मूलतत्व/भूगोल
30 जनवरी 2010                                            सामाजिक अध्ययन    सामाजिक हिन्दी/अग्रेंजी/संस्कृत
01 फरवरी 2010                                                            गणित         गणित/व्या.अर्थशास्त्र/राजनीति शास्त्र
02 फरवरी 2010                                            सामा. हिन्दी/अग्रेंजी              भौतिकी/बहीखाता/इतिहास
03 फरवरी 2010                                                       संस्कृत  
-

Read Full Text......

Saturday, December 13, 2008

घट सकती है अवसरों की संख्या यूपीएसी परीक्षा में...

नई दिल्लीः सरकार ने अगर एक आधिकारिक पैनल की सिफारिशें मान ली तो विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी की परीक्षा देने के मौकों में कटौती की जा सकती है।

दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में जनरल कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी की परीक्षा देने के अधिकतम 4 अवसरों को घटाकर 3 करने की सिफारिश की है।
इसके अलावा ओबीसी के उम्मीदवारों के अवसरों को 7 से घटाकर 5 करने और अब तक असीमित मौके पाने वाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिये अधिकतम 6 अवसरों की सीमा तय करने की सिफारिश की गई है।
एआरसी ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा में भी कटौती करने की सिफारिश की है। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के जनरल कैटिगरी के लिये अधिकतम आयुसीमा को 30 से घटाकर 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 से घटाकर 28 साल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिये 35 से घटाकर 29 वर्ष करने की सिफारिश की है।

Read Full Text......

Tuesday, November 18, 2008

आईआईएम के इम्तिहान मे अग्रेजी का पर्चा रहा चौंकाने वाला....

देश के 7 आईआईएम (अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, कोझिकोड, शिलॉन्ग) और करीब 120 मैनिजमंट इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए रविवार को हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में इस बार भी इंग्लिश सरप्राइज पैकिज रहा। इस बार एग्जाम में प्रश्नों की संख्या 75 से बढ़कर 90 हो गई। बढ़े हुए सभी 15 सवा इंग्लिश सेक्शन में आए। इंग्लिश में 40, जबकि बाकी 2 सेक्शन में 25-25 सवाल आए। एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले 2 सालों से इंग्लिश का सेक्शन सबसे मुश्किल रहा था लेकिन इस बार यह पिछले सालों की तुलना में आसान रहा। बाकी दो सेक्शन कमोबेश पिछली बार की तरह ही रहे।

वहीं छात्रों का कहना था कि पेपर लंबा हो गया और जिसने बेहतर तरीके से टाइम मैनिजमंट किया होगा, वही सफल होगा। इस बार कैट 360 नंबर का आया, जबकि पिछली बार यह 300 नंबर का था। देश के 23 शहरों में हुए इस एग्जाम में 2.76 लाख छात्र बैठे।
इस बार का कैट आईआईएम बेंगलुरु ने आयोजित किया था। एक्सपर्ट मानते हैं कि कैट में अब सवाल को काफी घुमा फिराकर पूछा जाता है। अपने सब्जेक्ट में पारंगत छात्र ही कैट को फतह कर पाते हैं। कैट के नतीजे 9 जनवरी को आएंगे।
ढाई घंटे के इस टेस्ट में पिछले 2 साल से इस टेस्ट में 75 क्वेश्चन आ रहे थे, इस बार यह संख्या बढ़कर 90 हो गई। 2005 में 90 क्वेश्चन आए थे। 2003-04 में 123 और 2002 में 150 क्वेश्चन आए थे। कैट की तैयारी कराने वाले संस्थान टाइम के डायरेक्टर उल्हास वेरागकर का कहना है कि मैथ्स और डाटा इंटरप्रिटेशन का सेक्शन तो पिछली बार की तरह ही रहा लेकिन इंग्लिश सेक्शन में छात्रों को अधिक मुश्किल नहीं आई। इंग्लिश में इस बार ग्रामर पर भी काफी जोर रहा। उनका कहना है कि पिछले 10 साल में पहली बार देखने में आया है कि इंग्लिश को इतनी अधिक अहमियत दी गई है। चूंकि, इंग्लिश सेक्शन सबसे अधिक नंबर का है इसलिए जिन छात्रों की इस सब्जेक्ट पर अच्छी पकड़ है, उसे काफी फायदा होगा। कोचिंग के डायरेक्टर रवि कुमार का कहना है कि कैट सरप्राइज की बात करें तो इस बार भी पेपर काफी अलग रहा। छात्रा सिंधु का कहना है कि क्वेश्चन बढ़ जाने के कारण परेशानी आई और इंग्लिश सेक्शन पर इस बार भी काफी कुछ निर्भर करेगा।

Read Full Text......

Monday, November 17, 2008

फीस तय करने मे नहीं चलेगी निजी कॉलेजों की मनमानी....

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी सहित तमाम टेक्नीकल कोर्स चलाने वाले कालेजों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है। कोई भी कालेज फीस के मामले में छात्र-छात्राओं का शोषण नहीं कर सकेगा। टेक्नीकल कोर्सेस की मान्यता देने वाली अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अपने कोर्सेस की फीस भी अब खुद ही तय करेगी। यह व्यवस्था अगले सत्र से ही लागू हो जाएगी। पूरे देश में एकीकृत फीस स्ट्रक्चर घोषित करने में जुटी एआईसीटीई की तैयारी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है

प्रो.रंगनाथ मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की कमेटी ने अन्य राज्यों के अलावा मध्यप्रदेश के कालेजों का दौरा भी हाल ही में पूर्ण कर लिया है। अब केवल एक या दो राज्य ही बचे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह उच्च स्तरीय कमेटी रेंडम टेस्टिंग के तौर पर कालेजों का दौरा कर रही है। मध्यप्रदेश में भी चुनिंदा कालेजों का दौरा किया है। इसमें छोटे-बड़े शहर, कस्बों के अलावा नए और पुराने कालेजों को चुना है। कालेजों में उपलब्ध सुविधाओं के अलावा इनकी आय-व्यय, पढ़ाई का स्तर, टीचिंग स्टॉफ की स्थिति, योग्यता आदि को बारीकी से देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक फीस तय करते समय कालेजों के स्तर के साथ ही प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को भी ध्यान में रखा जाएगा। संभव है इसमें कालेजों को अलग-अलग श्रेणी में रखकर उनके लिए फीस तय की जाए। उच्च स्तरीय कमेटी इस माह दौरे पूर्ण कर लेगी। दिसंबर में कमेटी अपनी रिपोर्ट भी सौंप देगी। अगले सत्र से यह फीस लागू होना है, इसलिए इसकी घोषणा जनवरी में ही कर दी जाएगी।
हर कालेज होगा बाध्य : एआईसीटीई की मान्यता पर कोर्स चलाने वाला हर कालेज फीस के लिए भी बाध्य होगा। तय फीस से अधिक वसूली करने पर कालेज की मान्यता भी खतरे में पड़ सकती है। इसके लिए कालेजों की मानीटरिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में करीब एक साल से मशक्कत चल रही थी। एआईसीटीई द्वारा श्री मिश्र की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जून में अपनी सिफारिशें सौंप दी थी। इनमें कमेटी ने हर राज्य का दौरा कर एकीकृत फीस तय करने का सुझाव दिया था।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio