Pages


Top Stories

Monday, May 24, 2010

पाठ्य पुस्तकों की संरचना हेतु लेखकों का समूह बनेगा

 शिक्षकों की ट्रेनिंग सतत चलती रहे
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने स्कूलों की पाठ्य पुस्तकों की संरचना के लिये लेखकों का समूह बनाये जाने को कहा है। श्रीमती अर्चना चिटनीस हाल में मंत्रालय में आयोजित राज्य शिक्षा केन्द्र के टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।

Read Full Text......

Wednesday, March 31, 2010

एक अप्रैल से लागू होगा अनिवार्य शिक्षा कानून

मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में एक अप्रैल से लागू होने जा रहे ‘बच्चों की नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ की शासन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने आज अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की।

Read Full Text......

Friday, February 19, 2010

पांचवी, आठवीं की परीक्षाएँ आज से

अर्चना चिटनीस ने  परीक्षार्थियों को  शुभकामनाएं दी
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से चिंतामुक्त एवं तनावरहित होकर परीक्षा देने को कहा है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण में धैर्य, संयम और ईमानदारी अत्यंत जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए, क्योंकि आने वाला कल विद्यार्थियों का है।

Read Full Text......

Saturday, November 14, 2009

बालश्री पुरस्कार से सम्मानित होगें अनेक विद्यार्थी

राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह आज
राजधानी में 14 नवम्बर को होने वाले राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में अनेक मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं बालश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ भी शामिल होंगे।
स्थानीय मानस भवन में सबेरे 10.30 बजे होने वाले राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में कक्षा 10वीं में संस्कृत विषय में प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजगढ़ जिले के सुठालिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी श्री दीपक कुमार शर्मा को 'श्री गोविंद धामणकर स्मृति स्वर्ण पदक' से सम्मानित किया जाएगा। 
12वीं कक्षा में गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शहडोल के विद्यार्थी श्री प्रतीक श्रीवास्तव को 'श्री रघुनाथ गणेश खानवलकर स्मृति स्वर्ण पदक' दिया जाएगा। सत्र 2008-09 में कक्षा 5वीं व 8वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक छात्र व एक-एक छात्रा को 'बालश्री पुरस्कार' प्रदान किया जाएगा।
बालश्री सम्मान के लिये मण्डला जिले के बिछिया स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय मॉद के 8वीं कक्षा के छात्र श्री अतुल कुमार तथा दतिया जिले के भाण्डेर स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. रजनी का चयन किया गया है। 
इसी प्रकार भिण्ड जिले के ई.जी.एस. डाडे का पुरा भदाकुर के 5वीं कक्षा के छात्र श्री उदयप्रताप सिंह तथा सतना जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरी, फिफरी की छात्रा कु. काजल सिंह को बालश्री सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में 8वीं कक्षा में प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी संख्या लगभग 100 होगी।

Read Full Text......

Saturday, October 31, 2009

शिक्षा माफिया को समाप्त करने हेतु शासन कटिबद्ध - उच्च शिक्षा मंत्री

दीक्षांत समारोह प्रति वर्ष आयोजित किये जायें - राज्यपाल
Bhopal:Friday, October 30, 2009:Updated 16:45IST राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में प्रति वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित किये जायें।
दीक्षांत समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन से विद्यार्थियों के मन में उच्च शिक्षा के प्रति आकर्षण और देश तथा समाज के प्रति समर्पण की भावना सुदृढ़ होगी।
कुलाधिपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से अर्जित ज्ञान का सदुपयोग समाज की प्रगति और मानव कल्याण के लिए करें। शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करें।
राज्यपाल श्री ठाकुर ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के लिए अध्ययन एवं शोध का उत्कृष्ठ केन्द्र का दर्जा अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रगति की इस गति में तेजी लाने के लिए सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार समन्वित रूप से कार्य करे।
श्री ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रथम एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह है कि विद्यार्थियों को देश का सुसंस्कृत नागरिक बनाएं। उच्च शिक्षा के माध्यम से सभी क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं का पता लगाएं और प्रदेश की तरक्की में सहभागी बनें।
उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शिक्षा माफिया को समाप्त करने के लिए राज्य शासन कटिबद्ध है। उन्होंने इस कार्य में शिक्षाविदों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से सहयोग का आव्हान किया।
समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनिस ने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका एवं शोध पुस्तक का लोकापर्ण किया। विश्वविद्यालय द्वारा राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री की स्मृति चिंह भेंट किये गये।
दीक्षांत समारोह के पूर्व राज्यपाल श्री ठाकुर ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर साइंस विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने नवनिर्मित भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio