Pages


Top Stories

Tuesday, April 27, 2010

छ: वर्षों में दस लाख से अधिक बालिकाओं को मिली नि:शुल्क सायकिलें

 वर्ष 2004-05 से सायकिलें प्रदाय की जा रही है
मध्यप्रदेश में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही 'बालिकाओं को नि:शुल्क सायकिल प्रदाय योजना' के बेहतर परिणाम सामने आए है। पिछले छ: वर्षों के दौरान 6वीं और 9वीं कक्षा की 10 लाख 92 हजार 42 बालिकाओं को शिक्षा अध्ययन के लिए नि:शुल्क सायकिलें प्रदाय की गई है। योजना के तहत आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर नवमी कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को वर्ष 2004-05 से सायकिलें प्रदाय की जा रही है।

Read Full Text......

Friday, April 23, 2010

आदिवासी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुधार के लिये नवीन शालाएं प्रारंभ

वर्ष 2009-10 में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 50 नये हाई स्कूल प्रारंभ
प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों में शैक्षणिक सुधार के लिये आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2009-10 में जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये नवीन शाला, छात्रावास, आश्रम, हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल प्रारंभ किये गये हैं। 

Read Full Text......

Friday, February 19, 2010

पांचवी, आठवीं की परीक्षाएँ आज से

अर्चना चिटनीस ने  परीक्षार्थियों को  शुभकामनाएं दी
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से चिंतामुक्त एवं तनावरहित होकर परीक्षा देने को कहा है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण में धैर्य, संयम और ईमानदारी अत्यंत जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए, क्योंकि आने वाला कल विद्यार्थियों का है।

Read Full Text......

Thursday, February 4, 2010

स्कूलों के भवन निर्माण में केन्द्र व्यावहारिक नजरिया अपनाएं

 श्रीमती अर्चना चिटनीस ने की श्री कपिल सिब्बल से मुलाकात
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने केन्द्र सरकार से स्कूलों के भवन निर्माण में व्यावहारिक नजरिया अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन निर्माण लागत की सीमा बढ़ाने का अनुरोध भी किया है।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री कपिल सिब्बल से भेट कर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्धारित किये गये विभिन्न मापदंडों की विसंगतियों से अवगत कराया और उन्हें दूर करने की मांग भी की।

श्रीमती अर्चना चिटनीस ने श्री सिब्बल को बताया कि वर्तमान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन निर्माण के लिए 36 लाख 5 हजार रूपये की सीमा निर्धारित की गई है जबकि 100 सीटों वाले विद्यालय के भवन निर्माण पर लगभग 80 लाख रूपये का खर्च आता है। श्रीमती अर्चना चिटनीस ने 70 बच्चों की संख्या वाले मिडिल स्कूलों का उन्नयन हाई स्कूल में किये जाने के केन्द्र सरकार के निर्णय में संशोधन कर उसे 60 बच्चों की संख्या में किये जाने का अनुरोध भी श्री सिब्बल से किया।

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन निर्माण की राशि बढ़ाने का आग्रह
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने श्री कपिल सिब्बल का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि मध्यप्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने में गंभीर कठिनाईयां आ रही है। संयुक्त समीक्षा मिशन के सदस्यों ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सरकार स्कूल भवनों का निर्माण पालक शिक्षक संघों के माध्यम से कराती थी लेकिन सिविल कार्यों में शिक्षकों के शामिल होने, वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिलने और गुणवत्ता कम होने की जानकारी मिलने पर यह महसूस किया गया कि शिक्षक अपने मूल कार्य शिक्षण पर ही ध्यान दे तथा उन्हें गैर शिक्षकीय कार्य में न लगाया जाए। लिहाजा वर्ष 2007-08 से निर्माण कार्य का जिम्मा पंचायत राज संस्थाओं तथा नगरीय निकायों को सौंप दिया गया, लेकिन ये संस्थाएं भी समय पर और वांछित गुणवत्तापूर्ण कार्य करने में बहुत अधिक प्रभावी साबित नहीं हुई। इसका कारण संभवत: राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना संबंधित कार्यों में उनकी व्यस्तता है।

श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों में सभी सिविल कार्यों में समुदाय की भागीदारी का प्रावधान है और ठेकेदारों को कार्य देने की मनाही है। इसकी मूल भावना को डीपीईपी तथा लोक जम्बिश जैसे अपेक्षाकृत छोटे स्तर के कार्यक्रमों के अनुभवों के प्रकाश में समझा जा सकता है। लेकिन बड़े स्तर पर कार्य समय सीमा में उतने सफल नहीं होंगे। अत: इस मामले में व्यावहारिक नजरिया अपनाकर राज्य सरकारों को शासकीय जनभागीदारी (पीपीपी) से कराये जाने की इजाजत दी जाए, जिससे सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के भवन निर्माण तथा संधारण के कार्य में बड़ी संख्या में एजेंसी आगे आ सकें। इससे बड़ी संख्या में कम समय में स्कूल भवनों का निर्माण हो सकेगा।

श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार स्कूल अनुदान बढ़ाने, आवासीय शिक्षक-प्रशिक्षण के लिए प्रति शिक्षक राशि में वृद्धि, समुदाय के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए अधिक राशि उपलब्ध कराने तथा अतिथि शिक्षकों के लिए प्रावधान करने सहित अनेक मुद्दों पर भी श्री कपिल सिब्बल से चर्चा की तथा अपनी ओर से इस संबंध में पत्र भी सौंपे।

Read Full Text......

Monday, February 1, 2010

नौवीं, ग्यारहवीं की परीक्षाएँ मार्च में

परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक घोषित करने के निर्देश
राज्य शासन ने 9 वीं और 11 वीं कक्षाओं की मार्च में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। पूर्व में इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी में होनी थी, लेकिन अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के निर्देश पर परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है।

श्रीमती अर्चना चिटनीस की पहल पर फरवरी माह को पूरी तरह पढ़ाई के लिए रिजर्व रखने के बाद अब मार्च में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 23 मार्च तक तथा कक्षा 11 वीं की परीक्षाएं 3 मार्च 29 मार्च तक आयोजित होंगी। कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं सबेरे 8 बजे से 11 बजे तक होंगी। रविवार 7, 14, 21 मार्च को भी परीक्षाएं होंगी।

शासन ने दोनों कक्षाओं के भी परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2010 तक घोषित करने के निर्देश समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये हैं। परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी http://www.educationportal.mp.gov.in/ पर दी गई है। अधिकारियों को परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संशोधित समय चक्र को सभी केन्द्राध्यक्षों और प्राचार्यों का अवगत कराने को कहा गया है, ताकि निर्धारित तिथि पर परीक्षा परिणाम घोषित हो सके।

9 वीं कक्षा - परीक्षा कार्यक्रम (नियमित/स्वाध्यायी)
समय : पूर्वान्ह 8 से 11 बजे
क्रं.   
परीक्षा का दिन   
परीक्षा का दिनांक   
विषय

1   
शनिवार   
6 मार्च 2010   
विज्ञान

2   
मंगलवार   
9 मार्च 2010   
सामाजिक विज्ञान

3   
गुरूवार   
11 मार्च 2010   
गणित

4   
शनिवार   
13 मार्च 2010   
विशिष्ट भाषा – हिन्दी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिंधी, मलयालम, अंग्रेजी, संस्कृत, कन्नड़ एवं उड़िया

5   
रविवार   
14 मार्च 2010   
द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी

6   
शनिवार   
20 मार्च 2010   
केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए – पेटिंगकेवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए - संगीत

7   
रविवार   
21 मार्च 2010   
द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी

8   
मंगलवार   
23 मार्च 2010   
तृतीय भाषा (सामान्य) मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिन्धी, मलयालम, संस्कृत, परिशियन, अरेबिक, फ्रेन्च, रशियन, कन्नड़ एवं उड़िया


ग्यारहवीं वीं कक्षा - परीक्षा कार्यक्रम (नियमित छात्रों हेतु)
समय : पूर्वान्ह 8 से 11 बजे
तिथि   
दिन   
विषय

03-03-2010   
बुधवार   
विशिष्ट - भाषा हिन्दी – Special Language Hindi (व्होकेशनल छात्रों सहित)

04-03-2010   
गुरूवार   
अर्थशास्त्र - Economics

06-03-2010   
शनिवार   
विशिष्ट - भाषा अंग्रेजी - Special Language English (व्होकेशनल छात्रों सहित)

07-03-2010   
रविवार   
1 समाज शास्त्र, 2. मनोविज्ञान, 3. कृषि (मानविकी), 4. होम साइन्स (कला समूह)
1. Sociology , 2. Psychology, 3. Huminities Group, 4. Home Science Arts Group

08-03-2010   
सोमवार   
विशिष्ट - भाषा मराठी - Special Language Marathi

10-03-2010   
बुधवार   
हायर मेथेमेटिक्स Higher Mathematics

11-03-2010   
गुरूवार   
1. राजनीति शास्त्र 2. एनीमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, 3. विज्ञान के तत्व, 4 भारतीय कला का इतिहास, 5 व्यावसायिक अर्थशास्त्र, 6. व्होकेशनल - आधार पाठ्यक्रम
1. Political Science , 2. Animal Hus. & Poultry Faming Fishery , 3. Eliment of Sci.

12-03-2010   
शुक्रवार   
विशिष्टि - भाषा संस्कृत - Special Language Sanskrit

13-03-2010   
शनिवार   
बायोलॉजी - Biology, प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स – First Paper Vocational Course

15-03-2010   
सोमवार   
इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस – Informatic Practices

18-03-2010   
गुरूवार   
1. भूगोल, 2. केमेस्ट्री, 3. क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, 4. स्टील लाईफ एण्ड डिजाईन, 5. शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 6. द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स
1. Geography, 2. Chemistry, 3. Crop Production & Horticulture, 4. Still Life & Design, 5. Anatomy Phys.

19-03-2010   
शुक्रवार   
बायोटेक्नोलॉजी - Biotecnology

20-03-2010   
शनिवार   
बुक कीपिंग एण्ड एकाउटेन्सी – Book Keeping & Accountancy
तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स – Third Paper Vocational Course

21-03-2010   
रविवार   
प्रथम भाषा – विशिष्ट :- पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम एवं कन्नड़
Language – Special :- Punjabi, Sindhi, Bengali, Gujrati, Telugu, Tamil, Malayalam & Kannad

22-03-2010   
सोमवार   
विशिष्ट - भाषा उर्दू - Special Language Urdu

23-03-2010   
मंगलवार   
1. इतिहास, 2. फिजिक्स, 3. व्यवसाय अध्ययन, 4. एली.ऑफ साईंस एवं मेथेमेटिक्स यूजफूल फार एग्रीकल्चर, 5. ड्राइंग एण्ड पेंटिंग 6. गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
1. History, 2. Physics, 3. Business Studies, 4. Ele. of Science & Math Useful for Agriculture, 5. Draw

26-03-2010   
शुक्रवार   
द्वितीय भाषा - सामान्य :- हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, अरेबिक, परशियन, फ्रेन्च, रशियन, कन्नड़ एवं उड़िया (व्होकेशनल छात्रों सहित)
Second Language General – Hindi, English, Sanskrit, Marathi, Urdu

27-03-2010   
शनिवार   
भारतीय संगीत – Indian Music

29-03-2010   
सोमवार   
ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग – Drawing & Designing

Read Full Text......

Tuesday, January 19, 2010

दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रवेश के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

 अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के बच्चों के लिए

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा योजना के तहत इंदौर जिले में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में अनुसूचित जाति तथा जनजाति के बच्चों को प्रवेश दिलाया जायेगा। स्कूल में प्रवेशित बच्चों की पढ़ाई तथा फीस का खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। इस स्कूल में बच्चों को कक्षा एक से नौ तक की कक्षाओं में प्रवेश मिल सकेगा।
इस योजना के तहत 30 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इसके बाद 8 फरवरी को इंदौर के आवासीय विद्यालय नूतन स्कूल परिसर में दोपहर 2.30 बजे स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। पात्रता परीक्षा 17 फरवरी को दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आवासीय सुविधा नहीं है, इस कारण इंदौर शहर के अलावा अन्य स्थानों के पालकों को बच्चों के आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
शाला में अनुसूचित जाति के 7 एवं जनजाति वर्ग के 7 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। इस योजना का लाभ एक पालक के दो से अधिक बच्चों को नहीं मिल सकेगा। इस योजना में छात्र-छात्राओं के लगने वाले समस्त शुल्क की प्रतिपूर्ति आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा की जायेगी।
पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं के पालक एवं अभिभावक संबंधित जिले में स्थित जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में पालक की आय डेढ़ लाख रूपये से अधिक की नहीं होना चाहिए।

Read Full Text......

लेखापालों, लिपिकों को एजुकेशन पोर्टल का प्रशिक्षण

भोपाल में  एजुकेशन पोर्टल के प्रशिक्षणार्थियों की संख्या सबसे अधिक
राज्य शासन द्वारा संकुल प्राचार्यो (आहरण संवितरण अधिकारी) के कार्यालयों में कार्यरत लेखापाल/लिपिकों को इन दिनों एजुकेशन पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम प्रदेश के दस डाइट केन्द्रों पर स्थित माइक्रोसॉफ्ट प्रशिक्षण केन्द्रों पर आगामी 16 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण में 2 हजार 296 लेखापाल/लिपिक भाग ले रहे हैं।लोक शिक्षण आयुक्त ने समस्त जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी (जिला परियोजना समन्वयक) को अपने अमले को अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उनके जिले में कोई भी लेखापाल/लिपिक इस प्रशिक्षण से वंचित न रहे। प्रशिक्षणार्थियों को यात्रा भत्ता उनकी कार्यरत संस्था के स्थानीय मद से देय होगा।

जिला शिक्षा केन्द्र के प्रोग्रामर/एम.आई.एस. प्रभारी अपने जिले के सहायक आयुक्त/ जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर प्रशिक्षणार्थियों के साथ माइक्रोसॉफ्ट प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। वे माइक्रोसॉफ्ट प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षण देने में भी सहयोग करेंगे।

भोपाल स्थित डाइट केन्द्र पर एजुकेशन पोर्टल के प्रशिक्षणार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। यहां कुल 300 लेखापाल/लिपिक प्रशिक्षण लेंगे। इसी तरह सागर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, डाईट केन्द्रों पर प्रत्येक में 240-240 प्रशिक्षणार्थी तथा डाईट रायसेन में 198, डाईट शिवपुरी में 142, ग्वालियर डाईट में 216 प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Read Full Text......

Friday, December 25, 2009

हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल प्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम संशोधित

राज्य शासन ने हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। इन कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं अब 28 जनवरी से 3 फरवरी तक संचालित होगी। पूर्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2009-10 के शैक्षणिक कैलेंडर में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित थी।संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को दसवीं एवं बारहवीं की विशिष्ट हिन्दी/अग्रेंजी, 29 जनवरी को दसवीं की विज्ञान एवं 12वीं की रसायन/वाणिज्य के मूलतत्व/भूगोल, 30 जनवरी को 10 वीं की सामा. अध्ययन, 12 वीं की सामा. हिन्दी/अग्रेंजी/संस्कृत, एक फरवरी को 10 वीं की गणित, 12 वीं की गणित/व्या. अर्थ शास्त्र/ राजनीति शास्त्र, 2 फरवरी को 10 वीं की सामा. हिन्दी/अग्रेंजी, 12 वीं की भौतिकी/बहीखाता/इतिहास तथा 3 फरवरी को 10 वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
परीक्षा कार्यक्रम     
  दिनांक                                                              कक्षा 10 वीं                                         कक्षा 12 वीं  
28 जनवरी 2010                                           विशिष्ट-हिन्दी/अग्रेंजी                         विशिष्ट-हिन्दी/अग्रेंजी
29 जनवरी 2010                                                      विज्ञान              रसायन/वाणिज्य के मूलतत्व/भूगोल
30 जनवरी 2010                                            सामाजिक अध्ययन    सामाजिक हिन्दी/अग्रेंजी/संस्कृत
01 फरवरी 2010                                                            गणित         गणित/व्या.अर्थशास्त्र/राजनीति शास्त्र
02 फरवरी 2010                                            सामा. हिन्दी/अग्रेंजी              भौतिकी/बहीखाता/इतिहास
03 फरवरी 2010                                                       संस्कृत  
-

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio