Pages


Top Stories

Saturday, March 13, 2010

उद्योग मंत्री द्वारा इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन

 पुस्तक परीक्षार्थियों के लिये मार्गदर्शक होगी
उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज यहां इंदौर के संस्कार प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक इन्क्रेडिबल मध्यप्रदेश का विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखकद्वय श्री गौरव मण्डल और श्री भगवान दास साहू उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश पर केन्द्रित इस पुस्तक में प्रामाणिक तथ्यों के साथ प्रदेश से संबंधित उपयोगी जानकारियों का समावेश किया गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये यह पुस्तक परीक्षार्थियों के लिये मार्गदर्शक होगी। मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कला, साहित्य, संस्कृति और इतिहास के साथ-साथ जन-जीवन और रहन-सहन को पुस्तक में रेखांकित किया गया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio