आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना
प्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्र गृह योजना में इस वर्ष अब तक 2400 छात्रों को छात्र गृह योजना का लाभ दिलाया गया है। इस योजना में इस वर्ष अब तक लगभग 75 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है।छात्र गृह योजना मेट्रिकोत्तर स्तर के उन छात्रों के लिये है, जिन्हें पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में सीट की कमी होने की वजह से प्रवेश नहीं मिल पाता है। इस योजना में पात्र छात्रों को किराये के मकान का किराया, पानी तथा बिजली का शुल्क तथा छात्रावासी दर पर मेट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना में वर्ष 2008-09 में 1200 छात्रों को लाभ दिलाया गया था।
0 comments:
Post a Comment