Pages


Top Stories

Saturday, March 13, 2010

संत रविदास आवास सह कार्यशाला योजना शुरू

 हितग्राही को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता
प्रदेश में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के साथ-साथ आवास सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संत रविदास आवास सह कार्यशाला योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के निर्धन व्यक्तियों को स्वरोजगार के उद्देश्य से छोटे व्यवसाय के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना में पात्र हितग्राही को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस आर्थिक सहायता से हितग्राही अपने व्यवसाय स्थल के साथ उसी स्थान पर रहने के लिये आवास तैयार कर सकेगा। इस योजना के क्रियान्वयन पर इस वर्ष चयनित हितग्राहियों को ढ़ाई करोड़ रूपये की राशि अनुदान स्वरूप वितरित की जा रही है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio