उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पुरस्कार वितरण
मध्यप्रदेश शासन ने राज्य में पहली बार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सत्र 2007-08 के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के लिये इंदौर की मेसर्स सांई मशीन टूल्स प्राईवेट लिमिटेड को देने के लिये चुना गया है। यह पहला राज्य स्तरीय पुरस्कार 13 मार्च 2010 को सायं 4.30 बजे स्थानीय जाल सभागृह में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उद्योग आयुक्त श्री दीपक खांडेकर की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत इकाई को एक प्रशस्ती पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 51 हजार रूपये नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा, पुरस्कार सांई मशीन टूल्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अशोक जायसवाल को प्रदान किया जायेगा।
मध्यप्रदेश राज्य चयन समिति द्वारा इस इकाई का चयन इनके द्वारा निर्मित विश्वस्तरीय प्लांट एवं मशीनरीज, पी.पी.आर.सी. पाइप प्लांट के द्वारा देश में अर्जित विदेशी मुद्रा एवं विदेशी मुद्रा की बचत साथ ही देश में विकसित त्रिस्तरीय (तीन लेयर) पी.पी.आर.सी. पाइप प्लांट के उन्नत तकनीकी का विकास ही इस पुरस्कार को प्राप्त करने का एकमात्र आधार रहा है। इस तरह की मशीनरीज का निर्माण करने वाली सांई मशीन टूल्स प्राईवेट लिमिटेड देश और विदेश की प्रथम कम्पनी है जिसने पूरे विश्व में 40 से अधिक मशीनों का निर्माण किया है। चयन समिति द्वारा इसी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार इंदौर की ही इकाई मेसर्स इंदौर कलर आर्गनिक्स प्राईवेट लिमिटेड एवं तृतीय पुरस्कार मेसर्स विनस एलॉयज प्रायवेट लिमिटेड मन्दसौर को प्रदान किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment