Pages


Top Stories

Thursday, April 22, 2010

मनरेगा से 49 लाख परिवारों को रोजगार मिला

 सर्वाधिक रोजगार इंदौर संभाग में
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बताया कि प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत 49 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक कार्य इंदौर संभाग में हो रहे है।

Read Full Text......

Monday, April 12, 2010

बावन हजार गाँवों में जल संवाद के लिये आमने-सामने होंगे बुजुर्ग और युवा

 जलाभिषेक अभियान
अम्बेडकर जयंती पर प्रदेश के 52 हजार गाँवों में होने वाली ग्राम सभाओं में इस बार बुजुर्ग अपने अनुभवों को युवाओं के साथ साझा करेंगे। प्रसंग होगा जलाभिषेक अभियान जिसकी शुरूआत 10 अप्रैल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम से की है। 

Read Full Text......

Saturday, April 10, 2010

जामण नदी से निकलेगी प्रदेश में गंगा

 जलाभिषेक अभियान
रतलाम जिले की जामण नदी माही नदी की सहायक नदी है। यह रतलाम नगर की जीवन रेखा है क्योंकि पचास लाख गैलन प्रतिदिन पानी इसी नदी पर बने बांध से दिया जाता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव

Read Full Text......

Tuesday, April 6, 2010

जल स्वराज्य के लिये जलाभिषेक अभियान का नेतृत्व कर

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने लिखा प्रभारी मंत्रियों को पत्र
जल स्वराज्य के लिए समाज और सरकार की साझेदारी जरूरी है। जन-प्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री होने के नाते आप सभी अपने जिले में जलाभिषेक अभियान का नेतृत्व करें और जननायक से जलनायक बने। जलाभिषेक अभियान को प्रदेश में जनांदोलन बनाने के लिए यह आग्रह पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सभी प्रभारी मंत्रियों को लिखे अपने पत्र में किया है।

Read Full Text......

Monday, April 5, 2010

सांस्कृतिक कैलेण्डर में शुमार होगा नोहटा महोत्सव

 प्रभारी मंत्री श्री भार्गव द्वारा तीन दिवसीय नोहटा महोत्सव का शुभारंभ
जिला मुख्यालय से दमोह-जबलपुर मार्ग पर लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नोहटा में कलचुरि कालीन भगवान नोहलेश्वर मंदिर के समीप कल से तीन दिवसीय नोहटा महोत्सव का भव्य शुभारंभ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने किया। प्रभारी मंत्री श्री भार्गव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रथम दिवस के कार्यक्रम स्थानीय विधायक श्री रत्नेश सालोमन की अध्यक्षता में सम्पन्न किये गये।

Read Full Text......

Monday, March 8, 2010

मुख्यमंत्री सर्वोच्च जल नायक और सरपंच होंगे जल नायक

 जलाभिषेक अभियान की थीम इस बार संवाद और अहसास
जलाभिषेक अभियान को इस वर्ष नया स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके क्रियान्वयन की रणनीति में परिवर्तन कर आठ मार्च से पूरे प्रदेश में “जलाभिषेक अभियान’’ शुरू हो रहा है। प्रदेश स्तर पर जलाभिषेक अभियान का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री सर्वोच्च जल नायक और ग्राम स्तर पर इसका नेतृत्व करने वाले सरपंच “जल नायक’’ कहलायेंगे।

Read Full Text......

Thursday, March 4, 2010

राजनैतिक मामलों के लिए मंत्रिपरिषद समिति का पुनर्गठन

बुंदेलखंड से गोपाल भार्गव 
राज्य शासन ने राजनैतिक मामलों के लिए मंत्रिपरिषद समिति का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव,

Read Full Text......

Sunday, December 20, 2009

नि:शक्त छात्र-छात्राओं को सरकार उच्च शिक्षा के लिये आर्थिक मदद देगी

सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव की मूक-बधिर छात्र-छात्राओं के समारोह में घोषणा
नि:शक्तजन समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार नि:शक्त छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिये वित्तीय मदद देगी और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हों इसके लिये उन्हें प्रशिक्षित भी किया जायेगा। यह घोषणा सामाजिक न्याय एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने आशा निकेतन मूक-बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में की।सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि समाज के नि:शक्तजनों का विकास हो और उन्हें सम्मान एवं बराबरी का अवसर मिले यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि हम नि:शक्तजनों को उनकी कमजोरी का एहसास नहीं होने देंगे, उन्हें एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें वे अपने को किसी से कम न समझें। 
उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि सरकार नि:शक्त छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा दिलाने के लिये आर्थिक मदद प्रदान करेगी ताकि वे भी इन विशिष्ट शिक्षा के क्षेत्र में अपना जौहर दिखा सकें। श्री भार्गव ने कहा कि इसके साथ ही सरकार नि:शक्तजनों को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिलाने के लिय विशेष शिविरों का आयोजन करेगी और उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
श्री भार्गव ने कहा कि अभी मूक-बधिर बच्चों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की जो नृत्य नाटिका प्रस्तुत की उसे देखकर यह कतई नहीं कहा जा सकता कि यह उन बच्चों का प्रदर्शन है जिन्हें ईश्वर ने शारीरिक संरचना में कमी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि एक कौशलपूर्ण और योग्य, दक्ष रंगमंचीय कलाकार के समान ही उन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जिसके लिये मैं उन्हें बधाई देता हूँ। 
सामाजिक न्याय मंत्री ने आशा निकेतन संस्था और नि:शक्तजनों की सहायता के लिये आगे आयीं संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे उस कार्य को कर रहे हैं जिसके लिये ईश्वर ने मनुष्य की रचना की है। उन्होंने कहा कि सभी क्षमताओं से पूर्ण व्यक्तियों का यह कर्त्तव्य है कि वे समाज के वंचित, कमजोर और असहाय लोगों के मददगार बनें ताकि कहीं भी अधूरापन न रहे और सब लोग बराबरी से विकसित हों, अपने अधिकार पायें। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी संस्थाओं और व्यक्तियों को पूरा सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस प्रभावी प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सामाजिक न्याय मंत्री ने इस मौके पर वर्ष 2008-09 की उत्कृष्ट मूक-बधिर छात्रा कु. नेहा राजपूत का सम्मान किया। 
भारतीय जीवन बीमा निगम के श्री बालगोपाल, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक श्री कैलाश शंकर, बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत और आशा निकेतन बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सुनन्दा उपस्थित थे।

Read Full Text......

Tuesday, November 24, 2009

सरकारी कर्मचारियों के जॉब कार्ड निरस्त होंग

 इंदिरा आवास योजना की राशि सीधे हितग्राही के खाते में
इंदिरा आवास योजना की राशि अब सीधे हितग्राही के खाते में जमा होगी, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अब एम.आई.एस. में जानकारी अधिकतम एक माह में फीड की जाएगी साथ ही इस योजना के तहत किए जाने वाले वृक्षारोपण का कार्य स्वसहायता समूहों से कराया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने यह निर्देश आज विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए। बैठक में समिति के सदस्य विधायक श्री यादवेंद सिंह, श्री अभय कुमार मिश्रा एवं श्री रमेश दिलीप भटेरे उपस्थित थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री भार्गव ने सदस्यों द्वारा यह सुझाव देने की इंदिरा आवास योजना के हितग्राहियों को पूरा एवं सुनिश्चित रूप से लाभ मिल इसके लिए योजना में सुधार की आवश्यकता है। श्री भार्गव ने कहा कि पंचायतों की बजाए अब इंदिरा आवास योजना के पात्र हितग्राही के खाते में सीधे राशि जमा कराई जाए।
रोजगार गारंटी योजना में मस्टर रोल में गड़बड़ी रोकने, कार्यों का समयसीमा में मूल्यांकन करने एवं मजदूरी की भुगतान समय पर करने के लिए एम.आई.एस. में फीड करने की अधिकतम सीमा एक माह करने का निर्णय बैठक में हुआ। इससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत बनाए गए स्व-सहायता समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वृक्षारोपण के कार्य जैसे पौधों का क्रय करना नर्सरी विकसित करने का कार्य स्व-सहायता समूहों से कराया जाएगा और उन्हें पौधों के संरक्षण तथा उससे होने वाली फसल का लाभ भी उन्हें दिया जाएगा। इससे वृक्षारोपण का सफलतम क्रियान्वयन हो सकेगा और स्व-सहायता समूह सशक्त हो सकेंगे।
बैठक में बताया गया कि पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग तथा राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का एक पूल बनाकर उसे प्राथमिकता के आधार पर व्यय किया जाएगा ताकि राशि का अधिक से अधिक सदुपयोग किया जा सके। ग्राम पंचायतों का क्रमवार कम्प्यूटरीकरण कर सभी लेखों को संधारण किया जाएगा ताकि पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। बैठक में बताया गया कि पंचायत के कार्यों की वेबसाइट से भी जोड़ा जाएगा।
अगले पांच वर्षों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों चिन्हांकित किया जाएगा और उनके जॉब कार्ड निरस्त किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे जॉब कार्ड भी निरस्त होंगे जिनके माध्यम से योजना के प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कोई नाम नहीं मांगा गया।
बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री परशुराम, सचिव श्री अजय तिर्की सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read Full Text......

Saturday, November 7, 2009

टोल फ्री नंबर दे मध्यान्ह भोजन में कमियों की जानकारी

मंत्री श्री गोपाल भार्गव पहल
Bhopal:Friday, November 6, 2009:Updated 14:25IST पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्यान्ह भोजन में कोई भी सुधार करने तथा कमी होने पर प्रदेश के नागरिक टोल फ्री नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।
मध्यान्ह भोजन के बारे में शिकायत, सुझाव तथा अन्य जानकारी के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने टोल फ्री टेलीफोन स्थापित किया है जिसका नंबर 155343 है। इस नंबर पर जानकारी देने वाले व्यक्ति इसी नंबर पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। शिकायत की जानकारी यंहां दर्ज की जाएगी।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से स्थापित टोल फ्री नंबर पर मध्यान्ह भोजन वितरण न होने, मध्यान्ह भोजन कभी-कभी बंटने, समय पर भोजन न देने, भोजन पकाकर नहीं देने आदि जानकारी दी जा सकती है।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio