Pages


Top Stories

Thursday, February 25, 2010

प्रदेश में जनजातीय सम्मान के लिये प्रविष्टियां 25 मार्च तक आमंत्रित

जनजातीय सम्मान वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष दिए  जाते हैं 
आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा रानी दुर्गावती राष्ट्रीय सम्मान, वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह राष्ट्रीय सम्मान, ठक्कर बापा राष्ट्रीय सम्मान तथा जननायक टंट्या भील राज्य स्तरीय सम्मान के लिए प्रतिष्टियां 25 मार्च 2010 तक आमंत्रित की गयी हैं।वन्या के प्रबंध संचालक श्रीयुक्त श्रीराम तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि जनजातीय समाज की विशिष्ट विभूतियों के योगदान, त्याग और बलिदान से समाज को परिचित कराने के

Read Full Text......

Friday, February 19, 2010

मध्यप्रदेश को भारत सरकार के चार ई-गवर्नेस अवार्ड मिले

राजस्थान की राज्यपाल ने पुरस्कृत किया
मध्यप्रदेश सरकार को ई-शासन के उत्कृष्टतम क्रियान्वयन में विशेष पहल के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड राजस्थान की राज्यपाल श्रीमती प्रभा राव ने 18 फरवरी 2010 को जयपुर में शुरू हुई दो दिवसीय 13वीं नेशनल कॉन्फ्रेन्स ऑन ई-गवर्नेंस के अवसर पर प्रदान किये। 
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हान, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद थे।

नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेंस 2009-10 के सात श्रेणियों के ये पुरस्कर 17 संगठनों को दिए गए और एक संगठन को विशेष उल्लेख का पुरस्कार दिया गया। 18 विजेताओं में से सर्वाधिक चार अवार्ड मध्यप्रदेश के खाते में आये हैं। यह मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

राजस्थान की राज्यपाल श्रीमती प्रभा राव ने नागरिकों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन केन्द्रित सेवा वितरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार के उपक्रम एमपीऑनलाइन को गोल्डन आईकॉन अवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड राज्य के आईटी विभाग व मुख्यमंत्री के सचिव और एमपी ऑनलाइन के सीईओ अनुराग जैन तथा ओएसडी आईटी विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। 
जबकि वन भूमि में काबिज आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे वितरण के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश के वन विभाग में ई-शासन में प्रौद्योगिकी के अभिनव प्रयोग के लिए गोल्डन आईकॉन अवार्ड अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक आईटी, वन विभाग, मध्यप्रदेश अनिल ओबेराय ने प्राप्त किया। इसी श्रेणी में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंटरनेट आधारित जीआईएस टेक्नालॉजी अभिनव प्रयोग के लिए सिल्वर आईकॉन अवार्ड मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकारण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने प्राप्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पुरस्कार फोकस के अंतर्गत मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के एज्यूकेशन पोर्टल को गोल्डन आईकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र मनोज झलानी ने प्राप्त किया। इसी के साथ मध्यप्रदेश सर्वाधिक चार अवार्ड हासिल करने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है। ये अवार्ड राजस्थान की राज्यपाल श्रीमती प्रभा राव ने प्रदान किये।

इनफारमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी (आईसीटी) को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ई-गवर्नेंस अवार्ड 2009-2010 का म.प्र. इस मर्तबा विजेता राज्य भी बना है। मध्यप्रदेश सरकार के चार विभागों को उनके कामकाज व गुण-दोष के आधार पर ई-गवर्नेंस अवार्ड मिले हैं। इसी के साथ राज्य के चार विभाग ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन प्रदान करने में अग्रणी बन गए हैं।

म.प्र. में चल रहे ई-शासन के उत्कृष्टतम कार्य को न केवल भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायत विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता प्रदान की है। बल्कि उसके क्रियान्वयन में विशेष पहल को प्रोत्साहन देने के लिए ई-गवर्नेंस का प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायत विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदान किए।

मुख्यमंत्री म.प्र. शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में लगातार नये-नये प्रयास और प्रयोग हो रहे है मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन को सुविधायें सरलता से और तुरंत बिना किसी बाधा के कैसे मिले, इस दिशा में म.प्र. का आईटी विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। ई-गवर्नेंस के चार अवार्ड मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व आईटी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेता विभागों की टीम को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि ई-शासन के उत्कृष्टतम कार्य को मान्यता प्रदान करने, उसके क्रियान्वयन में विशेष पहल को प्रोत्साहन देने के लिए ई-गवर्नेंस का प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायत विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष प्रदान करता है।

Read Full Text......

Tuesday, February 9, 2010

स्वर्ण पदक विजेता कु. उज्वला को एक लाख का नगद पुरस्कार

11वें दक्षिण एशियाई (सेफ गेम्स)
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम की सदस्य कु. उज्वला काठमोरे को एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।उल्लेखनीय है कि ढाका (बांगलादेश) में आयोजित हो रही 11वें दक्षिण एशियाई (सेफ गेम्स) में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

इंदौर की कु. उज्वला काठमोरे वर्तमान में खेल और युवा कल्याण में संविदा जिला कबड्डी खेल प्रशिक्षक के रूप में इंदौर में पदस्थ है।

Read Full Text......

Monday, February 8, 2010

जनजातीय कलाकारों से कलाकृतियाँ 28 फरवरी तक आमंत्रित

 मध्यप्रदेश जनगढ़ पुरस्कार
गोंड परधान गायकी परम्परा के जनगढ़ सिंह श्याम की स्मृति में आदिम जाति कल्याण विभाग के उपक्रम वन्या द्वारा स्थापित किए गए जनगढ़ सिंह श्याम पुरस्कार के लिए प्रदेश के जनजातीय कलाकारों, शिल्कारों से कलाकृतियाँ 28 फरवरी 2010 तक आमंत्रित की गई है। इस पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ कलाकृति को रुपये 25 हजार की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
वन्या के प्रबंध संचालक श्रीराम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए मध्यप्रदेश के आदिवासी कलाकार अपनी कलाकृति वन्या के कार्यालय 35 राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स में भेज सकते है। यह पुरस्कार आदिवासी पांरपरिक कलाओं के क्षेत्र में जनजातीय कलाकार को दिया जाता है। विगत् दो वर्षो से स्थापित यह पुरस्कार दिलीप सिंह श्याम एवं हीरामन उर्वेती को प्रदान किया गया था। इस वर्ष कलाकृतियाँ आमंत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के मंडला जिले के प्रतापगढ़ में रहने वाले जनगढ़ सिंह श्याम की स्मृति में शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि स्व. श्याम मूलतः गोंड़ परधान गायकी परम्परा से थे। गीत गाना और बाँसुरी बजाना जनगढ़ को विरासत में वैसे ही मिला था जैसा कि परम्परागत चित्रकारी करना। जनगढ़ मूर्ति बनाने में भी दक्ष थे। जनगढ़ सिंह श्याम ने गोंड परधान चित्रकारी की एक नयी शैली ही विकसित की है जिसे दुनिया के कलाजगत ने सम्मान दिया है।

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश जनगढ़ पुरस्कार ऐसे महान दिवंगत युवा कलाकार जनगढ़ सिंह श्याम की याद को चिरस्थाई बनाने एवं आदिवासी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया है।

Read Full Text......

Saturday, January 16, 2010

उर्दू अकादेमी के सम्मान 2009-10

 अनुशंसा प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ी
म.प्र. उर्दू अकादेमी द्वारा उर्दू की लगातार सेवा के उपलक्ष में 2009-10 के 13 अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक सम्मानों के लिए अनुशंसा आमंत्रित की गई थी। यह अनुशंसा अकादेमी में प्राप्त होने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी 2010 कर दी गई है। सादे कागज में प्राप्त अनुशंसा भी अकादेमी को मान्य होगी।
उर्दू अकादेमी द्वारा जिन सम्मान के लिए अनुशंसा आमंत्रित की गई है उनमें रचनात्मक साहित्य के लिए मीर तक़ी मीर अखिल भारतीय सम्मान 31,000 रूपये, हामिद सईद खॉ अखिल भारतीय सम्मान 15,000 रूपये, शादॉ इन्दौरी अखिल भारतीय सम्मान 15,000 रूपये, सिराज मीर खॉ सहर प्रादेशिक सम्मान 15,000 रूपये, बासित भोपाली प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये तथा मो. अली ताज प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये का है।

इनके अलावा शोध एवं आलोचनात्मक साहित्य के लिए नवाब सिद्दीक हसन खॉ प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये, शैरी भोपाली प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये, उर्दू शिक्षक के लिए कैफ भोपाली प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये, अ-उर्दू भाषा के लिये शम्भूदयाल सुख़न प्रादेशिक सम्मान 10,000 रूपये, उर्दू पत्रकारिता के लिये हकीम कमरूल हसन अखिल भारतीय सम्मान 31,000 रूपये, हास्य व्यंग के लिये जोहर कुरैशी अखिल भारतीय सम्मान 10,000 रूपये एवं नए रचनाकारों के लिये शिफा ग्वालियरी प्रादेशिक सम्मान 5,000 रूपये शामिल है।

प्रत्येक सम्मान के लिये अपनी पसंद के क्रमवार तीन नामों की अनुशंसा करते हुए उनके सेवा का भी उल्लेख करना होगा। यह सम्मान उन्ही फन्कारों को दिये जायेंगे जो अभी तक साहित्य, शिक्षा या पत्रकारिता में सरगरम अमल हैं और जिनकी अभी तक अकादेमी का सम्मान न मिला हो। प्राप्त अनुशंसा के आधार पर ही सम्मान समिति विचार विमर्श करने के पश्चात निर्णय करेगी।

Read Full Text......

Tuesday, December 29, 2009

राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव आज से शुरु होगा

उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा उद्घाटन करेंगे

उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा मंगलवार 29 दिसंबर को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय अन्तर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह उत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एन.के.शुक्ला कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवीन्द्र जैन करेंगे।

राज्य में स्थित 15 विश्वविद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी युवा उत्सव में भाग लेंगे। युवा उत्सव के अंतर्गत गीत, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
फार्मेसी भवन का लोकार्पण करेंगे
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नवनिर्मित फार्मेसी भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे विश्वविद्यालय के एक्वाकल्चर भवन का भी लोकार्पण करेंगे।
राजीव गांधी कॉलेज का वार्षिक समारोह
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा शाहपुरा स्थित राजीव गांधी विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में 29 दिसंबर को शामिल होंगे। वे पुरस्कार वितरण करेंगे।
शासकीय नवीन महाविद्यालय का पुरस्कार वितरण
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। वे पुरस्कार वितरण करेंगे।

Read Full Text......

Monday, December 28, 2009

छात्र-छात्रायें लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें

बाल्मीकि संघ के प्रतिभा सम्मान समारोह
वर्तमान प्रतियोगी युग में छात्र-छात्राओं को 'एकलव्य' की भांति लक्ष्य बनाकर अध्ययन करने की जरुरत है। बाल्मीकि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है वरन् अभाव की अस्थिति में आगे बढ़ने वाले प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरुरत है। 
इस आशय के उद्गार नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल ने आज यहां मध्यप्रदेश बाल्मीकि एकता संघ द्वारा प्रसिद्ध समाज सेवी दादा स्व. चुन्नीलाल जी कल्याणे की स्मृत्ति में आयोजित बारहवें प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गंगाराम घौंसरे, अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग मध्यप्रदेश ने की। 
कार्यक्रम में बालयोगी संत श्री उमेशनाथ महाराज, श्री जगनलाल झांझोट, पूर्व सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग और श्री सुनील करोसिया, सदस्य मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाजसेवा, कला-संस्कृति एवं राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्राप्त करने वाले बाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा लोगों को सम्मानित किया गया।
नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्य मंत्री श्री ऊंटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्र-छात्रायें और मेहनत करें ताकि उनका नाम देश एवं दुनिया में रोशन हो सके। उन्होंने अपनी स्वेच्छानुदान मद से कक्षा पांचवी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बाल्मीकि समाज के विद्यार्थी को पांच हजार रुपये तथा दसवीं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दस हजार रुपये तथा कक्षा बारहवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पन्द्रह हजार रुपये की राशि का पुरस्कार देने की घोषणा की। श्री ऊंटवाल ने कहा कि आगामी वर्षों में प्रदेश के नगरीय निकायों में रिक्त सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की जावेगी। 
दस साल एवं उससे अधिक अवधि से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराने की पहल भी होगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गंगाराम घोंसरे ने बाल्मीकि एकता मंच द्वारा आयोजित किये गये प्रतिभा सम्मान समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इससे समाज के अन्य छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, समाजसेवियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य विशिष्ट अतिथि श्री जगनलाल झांझोट ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के अभाव में कोई जाति, समाज एवं देश प्रगति नहीं कर सकता।
प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री ऊंटवाल, गुरूजी श्री उमेशनाथ महाराज, श्री धोंसरे एवं श्री झांझोट ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं के साथ पी.एम.टी., पी.ई.टी. और केट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों और कलाकारों तथा समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों को मेडल, शाल, स्मृत्ति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 
संघ की ओर से बाल्मीकि सम्मान वन संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाली विदिशा की वनरक्षक कु. तनुजा गौहर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि बाल्मीकि एकता संघ द्वारा इससे पूर्व 260 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर श्रीमती जयश्री चौहान सदस्य राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग मध्यप्रदेश, श्रीमती भारती लोट पार्षद रायसेन, श्री जगन्नाथ कल्याणे, श्री विशाल कल्याणे के अलावा भोपाल, रायसेन, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, आदि स्थानों से बड़ी संख्या में आये बाल्मीकि समाज के छात्र-छात्रायें और नागरिकगण उपस्थित थे।

Read Full Text......

Monday, November 9, 2009

इक़बाल समारोह में चित्रकला और बैतबाजी आज

साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. देवेन्द्र दीपक एवं इक़बाल प्रभाग के प्रभारी झम्मूं छुगाणी ने जानकारी दी कि इक़बाल मरकज़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तथा सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तॉ हमारा के रचयिता अल्लामा इक़बाल के 132 वें जन्म वर्ष पर इक़बाल समारोह का आयोजन सोमवार 9 नवंबर 09 को मुल्ला रमूज़ी भवन में किया जा रहा है।
साहित्य अकादमी के अल्लामा इक़बाल साहित्य प्रभाग द्वारा आयोजित इस समारोह का शुभारंभ अल्लामा इक़बाल के अशआर पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता से सुबह 11 बजे होगा। चित्रकला प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है।
वर्ग 'अ' कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए, वर्ग 'ब' कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तथा वर्ग 'स' कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के साथ पांच-पांच प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें नकद राशि के साथ प्रतीक चिन्ह भी होंगे।
समारोह के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे अंतरमहाविद्यालयीन बैतबाज़ी (शेर-ओ-शायरी की अंत्याक्षरी) मुक़ाबले में भोपाल के शा. हमीदिया, शा. गीतांजलि, शा. एम.एल.बी., सेफिया कला वाणिज्य, शा. एम.वी.एम. तथा जवाहरलाल नेहरू कला वाणिज्य महाविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं।
बैतबाज़ी का संचालन युवा शायर बद्रवास्ती करेंगे। बैतबाज़ी में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को दो हजार रुपये, द्वितीय को एक हजार छह सौ एवं तृतीय को एक हजार दो सौ के साथ प्रतीक चिन्ह भी दिए जाएंगे। बैतबाजी में सबसे अच्छे अशआर पढ़ने वाले प्रतिभागी को विशेष प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक हजार रुपये के साथ प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार दोपहर 2.30 बजे मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन में वितरित किए जाएंगे।
आयोजन में भाग लेने के लिए सभी से अपील की गई है।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio