Pages


Top Stories

Friday, June 11, 2010

राज्य सहकारी सतर्कता सेल का गठन

 गबन, घोटाले तथा आर्थिक अनियमितताओं की प्रभावी जांच  के लिये
राज्य शासन ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत राज्य सहकारी सतर्कता सेल का गठन किया है। इसका गठन सहकारी संस्थाओं/सहकारिताओं के गबन, घोटाले तथा आर्थिक अनियमितताओं की प्रभावी जांच और उन पर कार्यवाही के लिये किया गया है।

Read Full Text......

Thursday, June 10, 2010

वन विहार में मादा बाघिन बांधवी की मृत्यु

  मृत्यु का कारण फेफड़ों एवं गुर्दों में अत्यधिक संक्रमण
वन विहार में मादा बाघ बांधवी की आज मृत्यु हो गयी है। मृत मादा बाघ बांधवी को बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से 5 अक्टूबर 2006 को नरभक्षी हो जाने के कारण वन विहार भोपाल लाया गया था। वन विहार लाते समय बांधवी की उम्र 8 वर्ष बतायी गयी थी।

Read Full Text......

संसाधनों के साथ जागरूकता जरूरी - रंजना बघेल

 कुपोषण से लड़ने के लिये संयुक्त अभियान की जरूरत
कुपोषण मिटाने की कार्ययोजना बनाने के लिये आज यहां एक संयुक्त कार्यशाला हुई। कार्यशाला में शिरकत कर रहे विषय विशेषज्ञों की आम राय थी कि कुपोषण को समाप्त करने के लिये एक संयुक्त रणनीति बनाने की जरूरत है जिसमें समाज सरकार और स्वयंसेवी संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण हो। कार्यशाला का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल ने किया।

Read Full Text......

Wednesday, June 9, 2010

फैसले से दुखी और चिंतित -मुख्यमंत्री

 भोपाल गैस त्रासदी: सी.जे.एम. फैसला
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि राज्य शासन ने भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित सी.जे.एम., भोपाल के फैसले के विधिक परीक्षण के लिये विधिवेत्ताओं की पांच सदस्यीय समिति गठित की है। प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता और वर्तमान में भारत सरकार के अतिरिक्त सालिसिटर जनरल श्री विवेक तनखा, राज्य सरकार के वर्तमान महाधिवक्ता श्री आर.डी. जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता-भोपाल 

Read Full Text......

Tuesday, June 8, 2010

आजाद हिन्द रेडियो कार्यक्रम शुरू होगा

 प्रतिदिन सांय 6.00 से 6.30 बजे तक विविध भारती एफ.एम. भोपाल पर
संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि स्वाधीनता संग्राम स्वराज पर एकाग्र आजाद हिन्द रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। आगामी 10 जून से विविध भारती, एफ.एम.भोपाल पर यह कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। पूरे वर्ष निरन्तर चलने वाला यह रेडियो कार्यक्रम देश में पहली बार प्रसारित हो रहा है।

Read Full Text......

Monday, June 7, 2010

11.28 लाख से ज्यादा फर्जी राशनकार्ड खत्म

बोगस राशनकार्डों की पड़ताल का सिलसिला जारी
प्रदेश में बीपीएल और अन्त्योदय योजनाओं के असल हितग्राहियों की छानबीन के लिए चलाई गई खास मुहिम के बेहतर नतीजे आए हैं जबकि 11 लाख 28 हजार 238 फर्जी राशनकार्ड खत्म कर दिए गए हैं। अब इन दोनों ही श्रेणियों के राशनकार्डों की तादाद घटकर 57 लाख 37 हजार 920 हो गई है। बोगस राशनकार्डों की पड़ताल का सिलसिला हालांकि लगातार जारी रहेगा, अलबत्ता कोई पात्र हितग्राही छूट न जाए इसलिए उनके राशनकार्ड बनाए जाने का रास्ता भी खुला रखा गया है। 

Read Full Text......

Tuesday, June 1, 2010

रेशम योजनाओं से सात लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

 आडवानी द्वारा रेशम गतिविधियों की सराहना
पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आज प्राकृत रेशम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा रेशम के जीवन चक्र तथा वैदिक काल के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती कमला आडवानी, श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थीं।

Read Full Text......

Friday, May 28, 2010

मीडिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सतत संवाद जरूरी

 "संकटकाल में मीडिया से संबंध" विषय पर कार्यशाला
गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि देश में कानून का प्रवर्तन करने वाली एजेंसियों तथा मीडियाकर्मियों के बीच सतत संवाद बहुत जरूरी है। संवाद की कमी के कारण अनेक ऐसी समस्यायें पैदा होती हैं जिन्हें आसानी से टाला जा सकता है।

Read Full Text......

Thursday, May 27, 2010

भगौरिया उत्सव की पर्यटन आकर्षण के रूप में ब्रांडिंग होगी

 प्रदेश में पर्यटकों के आकर्षण के सभी रंग
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण के लिये मध्यप्रदेश के जनजातीय उत्सव भगौरिया की गुजरात के नवरात्रि महोत्सव की भांति ब्रांडिंग करने की बात कहते हुए प्रदेश में पर्यटकों के आकर्षण के सभी रंग विद्यमान बताये हैं।

Read Full Text......

Wednesday, May 26, 2010

जनजातीय अंचलों में बनेंगे ऊर्जा संपन्न गांव

 कार्ययोजना तैयार
प्रदेश के जनजातीय अंचलों के तीन हजार गांवों को ऊर्जा संपन्न गांव बनाया जायेगा। जनजातीय बहुल गांवों में गैर पारंपररिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिये कार्ययोजना बनाई गई है। गैर पारंपरिक ऊर्जा स़्त्रोतों के महत्व पर ग्राम सभा और ग्राम स्तरीय अन्य बैठकों में चर्चा का वातावरण निर्माण किया जायेगा।

Read Full Text......

Tuesday, May 25, 2010

अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावी प्रशिक्षण देने का अभियान

 बारहमासी सड़कों के निर्माण कार्य मैं गुणवत्ता  जरूरी
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये तकनीकी प्रशासकीय अमले को सक्षम बनाने के लिये प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण के उपरांत उनके मूल्यांकन की भी व्यवस्था की गई है।

Read Full Text......

उद्योगों में मिलेगा स्थानीय निवासियों को 50 प्रतिशत स्थान

 सिंगरौली जिले को  80 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंगरौली के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। यहां स्थापित उद्योगों में 50 प्रतिशत पद स्थानीय युवाओं को दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से प्रदेश आदिवासी किसान यात्रा प्रारंभ की जायेगी।

Read Full Text......

Monday, May 24, 2010

पाठ्य पुस्तकों की संरचना हेतु लेखकों का समूह बनेगा

 शिक्षकों की ट्रेनिंग सतत चलती रहे
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने स्कूलों की पाठ्य पुस्तकों की संरचना के लिये लेखकों का समूह बनाये जाने को कहा है। श्रीमती अर्चना चिटनीस हाल में मंत्रालय में आयोजित राज्य शिक्षा केन्द्र के टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।

Read Full Text......

Sunday, May 23, 2010

पुलिस और मीडिया का हर माह सीधा संवाद होगा - गृह मंत्री

 पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में पुलिस क्राइम रिपोर्टर परिचर्चा
गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि पुलिस और मीडियाकर्मियों के बीच अपने-अपने कर्तव्यों के बेहतन निर्वहन की दृष्टि से भोपाल में पुलिस और क्राइम रिपोटर्स के बीच हर माह सीधा संवाद आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सुझाव पर अमल करते हुये यह व्यवस्था की जा रही है कि अपराधों से संबंधित जानकारी और विवरण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया जाये।

Read Full Text......

Friday, May 21, 2010

पेट्रोलियम पदार्थ तथा अन्य ईधन वस्तु एवं सेवाकर के दायरे से बाहर

वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री राघवजी ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि न केवल पेट्रोलियम पदार्थ बल्कि अन्य ईधन भी वस्तु एवं सेवाकर के दायरे से बाहर होना चाहिए। छोटे निर्माताओं तथा व्यवसायों को केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) के कर आधार से बाहर रखा जाना चाहिए। श्री राघवजी ने यह सुझाव आज यहां राज्यों के वित्त मंत्रियों की सशक्त समिति की बैठक में दिया।

Read Full Text......

मानदेय के आधार पर 1000 हेंडपंप मैकेनिक की भर्ती होगी

नल-जल योजनाओं के संधारण के लिये 20 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित करने को कहा है। श्री चौहान आज मंत्रालय में “परख” कार्यक्रम के अन्तर्गत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कमिश्नरों और कलेक्टरों से मुखातिब थे।

Read Full Text......

शासकीय सेवकों के अचल सम्पत्ति विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराना अनिवार्य

पहली नियुक्ति के समय और उसके बाद प्रत्येक 12 महीने की अवधि पूरी होने पर 
शासकीय सेवकों के अचल सम्पत्ति विवरण उनके सेवा में पहली नियुक्ति के समय और उसके बाद प्रत्येक 12 महीने की अवधि पूरी होने पर निर्धारित प्रपत्र में भरकर प्रस्तुत किया जाना है। राज्य शासन ने सभी विभागों को भेजे एक परिपत्र में यह स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शासकीय सेवक को अचल सम्पत्ति विवरण पत्रक में यह घोषणा प्रति वर्ष जनवरी माह में पिछले वर्ष के 31 दिसम्बर की स्थिति में प्रस्तुत किया जाना चाहिये।

Read Full Text......

Monday, May 17, 2010

जिला कार्यक्रम प्रबंधकों की वार्षिक वेतन वृद्धि वापस

मानदेय में की गई 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को तत्काल प्रभाव से  स्थगित 
स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी सही और सत्यापित न भेजने पर प्रदेश के सभी 50 जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबधंकों के मानदेय में की गई वार्षिक वृद्धि वापस लेने के आदेश जारी किये गये हैं।

Read Full Text......

स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित गणवेश पहने यह सुनिश्चित किया जाये

 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल अधीक्षकों को भेजे गये निर्देश
प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मियों के लिये निर्धारित गणवेश अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सकों से भी ड्यूटी के दौरान एप्रेन पहनने को कहा गया है। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुष मंत्री श्री अनूप मिश्रा के आदेश पर इस आशय के निर्देश सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अस्पताल अधीक्षकों को दिये गये हैं।

Read Full Text......

Thursday, May 13, 2010

इंदौर संभाग में उल्लेखनीय वाणिज्यिक कर वसूली

 औसत वृद्धि दर भी लक्ष्य से 18 प्रतिशत ज्यादा दर्ज हुई
इंदौर वाणिज्यिक कर संभाग-1 में साल 2009-10 में राजस्व और बकाया वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। इस सिलसिले में की गई खास कोशिशों के चलते पिछले पाँच सालों में इस राजस्व में दोगुनी वृद्धि हो गई है।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio