Pages


Top Stories

Tuesday, June 1, 2010

रेशम योजनाओं से सात लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

 आडवानी द्वारा रेशम गतिविधियों की सराहना
पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आज प्राकृत रेशम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा रेशम के जीवन चक्र तथा वैदिक काल के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती कमला आडवानी, श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थीं।

Read Full Text......

Wednesday, November 25, 2009

भाजपा अपील समिति की बैठक 25 को

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री बाबा मुजूमदार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय अपील समिति की बैठक , समिति के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की अध्यक्षता में 25 नवम्बर को प्रात: 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर में आयोजित की गई है। 
 बाबा मुजूमदार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय अपील समिति नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर निगम के पार्षदों के विरुद्ध प्राप्त अपील का निराकरण करेगी। उन्होंने बताया कि संभागीय स्तरीय अपील समिति अपने-अपने संभााग के नगर पंचायत के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा नगर पालिका के पार्षदों के विरुद्ध प्राप्त अपील का निराकरण करेगी। उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर की रात्रि तक प्राप्त अपीलों पर ही बैठक में विचार किया जाएगा।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio