अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को भोपाल की चार बहादुर महिलाओं का सम्मान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल की अशोका गार्डन निवासी श्रीमती संध्या पांडे जिन्होंने एक लुटेरे का पीछा कर उसे अपने कृत्य करने से रोका था। सुश्री प्रियंका मालवीय साकेत नगर निवासी ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक चैन लुटेरे को पकड़ा था। इसी तरह हाल ही में घर में लूट की मंशा से घुसे अपराधियों को श्रीमती सपना अग्रवाल और कु. नीतू अग्रवाल ने बहादुरी का परिचय देकर लुटेरों को नाकामयाब कर दिया था का सम्मान करेंगे।
0 comments:
Post a Comment