वार्षिक मूल्य से 21 प्रतिशत अधिक
वर्ष 2010-11 के लिये मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित आबकारी नीति के अंतर्गत मदिरा दुकानों के निष्पादन से प्राप्त होने वाले वार्षिक मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि अर्जित की गई है। वर्ष 2009-10 के लिये मदिरा दुकानों के वार्षिक मूल्य रुपये 2022.72 करोड़ मूल्य के विरूद्ध इन्हीं दुकानों से वर्ष 2010-11 में वार्षिक मूल्य रुपये 2458.39 करोड़ प्राप्त हुआ है
जो वर्ष 2009-10 के वार्षिक मूल्य से 21 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2010-11 के लिये स्वीकृत नई आबकारी दुकानों के लिये प्राप्त वार्षिक मूल्य को मिलाकर वर्ष 2010-11 के लिये कुल वार्षिक मूल्य रुपये 2550.52 करोड़ प्राप्त हुआ है जो वर्ष 2009-10 के वार्षिक मूल्य से 26 प्रतिशत अधिक है।मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के लिये जिले की मदिरा दुकानों के लिये वर्ष 2010-11 के वार्षिक मूल्य का कम से कम 80 प्रतिशत वार्षिक मूल्य प्राप्त होने की शर्त लगाये जाने के परिणामस्वरूप राजस्व में यह उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2010-11 की आबकारी नीति में किये गये इस विशिष्ट प्रावधान को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा विधि संगत माना गया है।
0 comments:
Post a Comment