सीधे हितग्राही को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए
व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने और योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राही को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का सीधा संवाद पत्र के जरिए हितग्राहियों से हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अभी तक चार लाख से अधिक वन अधिकार पत्र, कपिलधारा, मुख्यमंत्री आवास, अपना घर, लाड़ली लक्ष्मी तथा इंदिरा आवास के हितग्राहियों को पत्र भेजकर उन्हें इन योजनाओं के लाभ मिलने की सूचना पत्र द्वारा भेज चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा रही है कि ग्रामीणों के कल्याण के लिए बनी योजनाओं का लाभ उन्हें मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए ही “मुख्यमंत्री के पत्र हितग्राही के नाम’’ की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके जरिए दूर-दराज अंचल में रहने वाले ग्रामीणों को मुख्यमंत्री अपने पत्र के माध्यम से यह जानकारी देते हैं कि उसे किस योजना के तहत लाभ मिलना स्वीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री की इस योजना से अभी तक चार लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।मुख्यमंत्री की और से अभी तक 37 हजार 554 आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिए जाने की सूचना पत्र द्वारा दी गई है। कपिलधारा योजना में किस हितग्राही के प्रकरण स्वीकृत हुए हैं इसकी सूचना 64 हजार 309 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने पत्र द्वारा दी है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना में किन-किन हितग्राहियों को लाभ मिलेगा ऐसे 9430 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने पत्र द्वारा सूचित किया है। राष्ट्रीय प्रसिद्धि पा चुकी लाड़ली लक्ष्मी योजना के ढाई लाख बालिकाओं के परिजनों को मुख्यमंत्री ने योजना का लाभ मिलने की सूचना दी है। इंदिरा आवास योजना में किन हितग्राहियों को लाभ मिला है इसकी सूचना 53 हजार लोगों को मुख्यमंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के हितग्राहियों को पत्र द्वारा सूचना देने की यह प्रक्रिया निरंतर है। इस अभिनव पहल का नतीजा यह हुआ है कि इससे मैदानी स्तर पर जो थोड़ी बहुत गड़बड़ियां सामने आ रही हैं उन पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है।
0 comments:
Post a Comment