64वीं अखिल भारतीय औबेदुल्ला खां गोल्ड कप हॉकी स्पर्धा का शुभारंभ
अत्यधिक उल्लास के वातावरण और आतीशबाजी के बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यहां नवनिर्मित एशबाग स्टेडियम में 64वीं अखिल भारतीय औबेदुल्ला खां गोल्ड कप हॉकी स्पर्धा का शुभारंभ किया। स्पर्धा 29 मार्च तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रख्यात हॉकी उद्घोषक श्री जसदेव सिंह एवं पूर्व हॉकी ओलेंपिक खिलाड़ियों सर्वश्री हरविंदर सिंह, ईनामुर्रहमान, अजीत सिंह, असलमशेर खां, अशोककुमार ध्यानचन्द्र, अशोक दीवान, समीर दाद और जलाल उद्दीन का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे सात वर्ष के अंतराल के बाद भोपाल में इस अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन होता देख कर भावविभोर एवं अत्यधिक प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय खेल हॉकी की गरिमा को बढ़ाने के लिये अधिक से अधिक कार्य करेगी। भोपाल हॉकी नर्सरी है और यहां हॉकी खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं दी जायेंगी।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हॉकी को मरने नहीं दिया जायेगा। एक समय था जब भारत इस खेल में पूरे विश्व सिरमौर था। यह गौरव लौटाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग और प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के वेतन भत्तों की समस्या से अवगत होते ही मध्यप्रदेश सरकार ने अपना कर्त्तव्य मानकर महिला हॉकी खिलाड़ियों की सहायता की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि आगामी अखिल भारतीय औबेदुल्ला खां गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में विजेता टीम को वास्तविक स्वर्ण कप दिया जायेगा। इसके साथ ही यह स्पर्धा आगामी वर्ष से अधिक धूमधाम से आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक एवं भारत पेट्रोलियम की टीम के मध्य हुए प्रारंभिक मैच को देखने के साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी दलों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में खेल पत्रिका का विमोचन हुआ और अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिये गये।
प्रख्यात उद्घोषक श्री जसदेव सिंह ने कहा कि उन्हें आज भोपाल आकर यह उम्मीद फिर जागी है कि भारत हॉकी में फिर सर्वश्रेष्ठ स्थान बना सकता है। श्री जसदेव सिंह ने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलकर और उनका खेल प्रेम देखकर पूर्व राष्ट्रपति एवं एक समय पंजाब के मुख्यमंत्री रहे स्व. ज्ञानीजैल सिंह का स्मरण हो आया है। श्री जसदेव सिंह ने बताया कि ज्ञानीजैल सिंह ने पंजाब सरकार की ओर से हॉकी को बढ़ावा देने के लिये ऐसे प्रयास कियेे थे, जैसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। श्री जसदेव सिंह ने भोपाल निवासी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असलमशेर खान के शानदार खेल को भी याद किया जिसकी बदौलत भारत हॉकी में विश्व विजेता बना था।
विधायक श्री आरिफ अकील ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का हॉकी से प्यार इस खेल को खोई हुई प्रतिष्ठा वापिस दिला देगा। भोपाल के खेल प्रेमी नागरिक श्री चौहान के इन प्रयासों के लिये उन्हें लड्डूओं से तोल कर सम्मानित करेंगे। विधायक श्री विश्वास सारंग और श्री ध्रुवनारायण सिंह ने भी स्पर्धा के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सांसद श्री कैलाश जोशी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर, गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, खेल मंत्री श्री तुकोजी राव पवार, विधायक श्री जितेन्द्र डागा, मध्यप्रदेश क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष श्री ओम यादव एवं भोपाल की महापौर श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थीं। खेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री पी.डी. मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल संचालक श्री संजय चौधरी उपस्थित थे।
समारोह में जानकारी दी गई कि एशबाग स्टेडियम में नवीन एस्ट्रोट्रफ और फ्लड लाइट लगाने के बाद यह स्टेडियम न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लायक बन गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन खेल प्रेमी दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा था। स्टेडियम पहुंचने के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान का क्षेत्र में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने फूल बसाकर स्वागत किया और आतिशबाजी से टूर्नामेंट फिर शुरू होने की खुशी जाहिर की। ऐशबाग स्टेडियम पहुंचते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हॉकी के जादुगर स्व. मेजर ध्यानचन्द्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रारंभ में सुहासनी जोशी ने राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का गायन किया। संचालन श्री पदम भंडारी ने किया।

0 comments:
Post a Comment