Pages


Top Stories

Wednesday, March 24, 2010

हॉकी को बढ़ावा देने के लिये मप्र सरकार हर संभव सुविधा देगी - मुख्यमंत्री

 64वीं अखिल भारतीय औबेदुल्ला खां गोल्ड कप हॉकी स्पर्धा का शुभारंभ
अत्यधिक उल्लास के वातावरण और आतीशबाजी के बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यहां नवनिर्मित एशबाग स्टेडियम में 64वीं अखिल भारतीय औबेदुल्ला खां गोल्ड कप हॉकी स्पर्धा का शुभारंभ किया। स्पर्धा 29 मार्च तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रख्यात हॉकी उद्घोषक श्री जसदेव सिंह एवं पूर्व हॉकी ओलेंपिक खिलाड़ियों सर्वश्री हरविंदर सिंह, ईनामुर्रहमान, अजीत सिंह, असलमशेर खां, अशोककुमार ध्यानचन्द्र, अशोक दीवान, समीर दाद और जलाल उद्दीन का अभिनंदन किया।

Read Full Text......

Wednesday, February 3, 2010

राज्य पुरूष हॉकी अकादमी ने जीती

 शहीद नरेन्द्र सिंह चन्द्रावत अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की टीम ने ग्वालियर के रेल्वे मैदान पर ''शहीद नरेन्द्र सिंह चन्द्रावत अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2010'' में बेहतरीन हॉकी का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी के साथ राशि रूपये 10 हजार का नगद पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता ग्वालियर में 28 जनवरी से 2 फरवरी 2010 तक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में देश की 16 टीमों ने भागीदारी की।
''शहीद नरेन्द्र सिंह चन्द्रावत अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2010'' में म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की टीम के खिलाड़ियों ने क्वाटर फाइनल मैच में गुजरात साँई को 7-0 से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में स्पोटर्स ग्वालियर की टीम को भी 10-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। एन.सी.आर. (नार्थ सेंट्रल रेल्वे) को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 5-4 से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी एवं राशि रूपये 10 हजार का नगद पुरस्कार जीता। इसी पूरी प्रतियोगिता में अकादमी के मजहर कमाल- 2गोल, अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुरैशी- 4गोल, सुरेन्दर गोंड- 2गोल, विकास चौधरी- 4 गोल, कमलेश राय- 3गोल सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio