व्यय भारत शासन द्वारा
राज्य शासन द्वारा सूखा प्रभावित जिलों के पशुओं के लिए संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं को पांच करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि सूखाग्रस्त जिलों में पशुओं के लिए औषधि, मिनरल मिक्सचर एवं टीका द्रव्य प्रदाय एवं क्रियान्वयन पर खर्च की जाएगी। स्वीकृत राशि का आवंटन राष्ट्रीय आपदा आकस्मिकता निधि के तहत किया जाएगा।
राहत आयुक्त द्वारा संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं को आवंटित राशि का व्यय भारत शासन द्वारा आपदा राहत निधि एवं राष्ट्रीय आपदा आकस्मिकता निधि के नियमों के तहत करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment