Pages


Top Stories

Friday, January 1, 2010

राज्यपाल श्री ठाकुर द्वारा नव वर्ष की बधाई

मध्यप्रदेश में नये आयामों की शुरूआत
राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर ने नव वर्ष सन् 2010 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा प्रदेश की तरक्की एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।राज्यपाल श्री ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बीता वर्ष मध्यप्रदेश के साथ-साथ, सम्पूर्ण देश के लिए सुखद रहा है। इस दौरान शांति, सदभाव और भाईचारे के वातावरण में वृद्धि परिलक्षित हुई है। विकास की दृष्टि से भी मध्यप्रदेश में नये आयामों की शुरूआत हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं में तेजी आई है। 
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी से अनुरोध किया कि खुशहाल समाज तथा प्रगतिशील देश के निर्माण में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। राज्यपाल श्री ठाकुर ने सर्वधर्म समभाव और “सर्वजन हिताए- सर्वजन सर्वजन’’ की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों से एकजुट होने का आव्हान किया है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio