Pages


Top Stories

Saturday, January 2, 2010

आपदा प्रभावितों के लिए 40 लाख रुपये आवंटित

 आपदा प्रभावितों की आर्थिक सहायता के लिए
राज्य शासन ने आपदा प्रभावितों की आर्थिक सहायता के लिए धार एवं झाबुआ जिले के कलेक्टरों को 40 लाख 15 हजार रुपये की राशि आवंटित की है। इसमें से 37 लाख 15 हजार रुपये की राशि धार कलेक्टर को और 13 लाख रुपये की राशि झाबुआ कलेक्टर को दी गई है।
धार जिले को आवंटित राशि में से पांच लाख 62 हजार रुपये अग्निपीड़ितों को राहत देने के लिए, तीन लाख 53 हजार रुपये ओलापीड़ितों की सहायता के लिए, पांच लाख रुपये जरूरतमंदों की नगद सहायता के लिए, 18 लाख रुपये पुन: स्थापना के लिए और पांच लाख रुपये आर.बी.सी. 6-4 के अन्तर्गत आपदा में आर्थिक सहायता के लिए आवंटित किए गए हैं।
इसी तरह झाबुआ जिले को आवंटित राशि में से 10 लाख रुपये पुन:स्थापना के लिए सहायता और तीन लाख रुपये आर.बी.सी. 6-4 के अन्तर्गत आपदा में आर्थिक सहायता के लिए आवंटित किए गए हैं। संबंधित कलेक्टरों को आवंटित राशि का उपयोग आर.बी.सी. 6-4 के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio