Pages


Top Stories

Saturday, January 2, 2010

राज्य पुरुष हॉकी अकादमी बनी उपविजेता

भुसावल में खेली गई ऑल इण्डिया रेग हॉकी चैम्पियनशिप
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की टीम वर्ष के पहले ही दिन दोपहर 3 बजे भुसावल में खेली गई ऑल इण्डिया रेग हॉकी चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र पुलिस की टीम से चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलते हुए चैम्पियनशिप की उपविजेता बनी। 
महाराष्ट्र के भुसावल स्थित रेल्वे हॉकी मैदान पर 28 दिसम्बर, 09 से एक जनवरी, 2010 तक खेली गई इस चैम्पियनशिप में देश की 16 टीमों ने भागीदारी की।ऑल इण्डिया रेग हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने अकादमी को 3-1 से पराजित किया। 
जिसमें अकादमी की तरफ से मैच के 17वें मिनट में सुरेन्द्र ने एक गोल किया। इस तरह राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की टीम ऑल इण्डिया रेग हॉकी चैम्पियनशिप की उपविजेता बनी।
फाइनल मुकाबले से पहले राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की टीम ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में डी.एच.ए. जलगाँव को 8-1 से रौंदते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जिसमें अकादमी के उभरते हुए अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुरैशी ने 2 गोल, उपेंद्र पिल्ले ने 3 गोल एवं फरदीन, रमाशंकर तथा सुरेन्दर ने 1-1 गोल दागे। सेमी फाइनल मैच में अकादमी ने औरंगाबाद सॉई को 4-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। 
जिसमें अकादमी के विकास ने 2 गोल एवं अरमान तथा उपेंद्र पिल्ले ने 1-1 गोल दागे। यहां उल्लेखनीय है कि 'ऑल इण्डिया रेग हॉकी चैम्पियनशिप' में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की टीम ने पहली बार भाग लिया है एवं पहली ही बार में चैम्पियनशिप का फाइनल खेला।
मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की टीम के प्रतियोगिता में उपविजेता बनने पर अपर मुख्य सचिव खेल, श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल, श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल, डॉ. विनोद प्रधान तथा प्रशासक राज्य खेल अकादमी, श्री पी.एस. बुन्देला ने टीम को बधाई दी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio