Pages


Top Stories

Friday, January 1, 2010

नव वर्ष "अपना मध्यप्रदेश" अभियान में प्रभावी भागीदारी का वर्ष बने

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष में उनकी सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की है।

श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नये वर्ष में मध्यप्रदेश का उत्कर्ष हो, जन-जन में हर्ष हो, यही कामना है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासी नव वर्ष को 'आईये अपना मध्यप्रदेश बनाये' अभियान में प्रभावी भागीदारी करने के संकल्प की पूर्ति के प्रयासों को समर्पित करें।
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नव वर्ष प्रदेशवासियों की बेहतरी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार और समाज के साथ खड़े होने का गवाह प्रमाणित होगा।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio