Pages


Top Stories

Friday, December 4, 2009

किसानों को फसलों में कीट नियंत्रण की सलाह

अनुरूप तापमान होने के कारण फसलों की वृद्धि दर काफी अच्छी
मध्यप्रदेश में इस वर्ष रबी के बोनी का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। इन दिनों मुख्य तौर पर किसानों द्वारा गेहूँ की बोनी का कार्य किया जा रहा है। भोपाल के गंगोत्री भवन स्थित किसान कॉल सेन्टर में इन दिनों किसान फसलों में लगने वाले रोगों के बचाव के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
किसान कॉल सेन्टर के प्रभारी श्री सुरेश मोटवानी ने बताया कि इस वर्ष रबी सीजन में अक्टूबर एवं नवम्बर माह में हुई बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। मौसम में फसलों के अनुरूप तापमान होने के कारण फसलों की वृद्धि दर काफी अच्छी है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चने की फसल में कीट लगने की जानकारी मिल रही है। इसके लिये किसान कॉल सेन्टर में उपलब्ध कृषि विशेषज्ञों द्वारा कीट नियंत्रण हेतु कृषि उपचार के बारे में बताया जा रहा है।
किसान कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष रबी सीजन में किसानों को अब तक 12 लाख 70 हजार कल्चर पैकेट का वितरण किया जा चुका है। किसानों को 2804 क्विंटल बीज उपचार जैविक एवं रासायनिक औषधि का भी वितरण किया गया है। किसान रबी सीजन में फसलों की समस्याओं के संबंध में कॉल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 1800-233-4433 पर संपर्क कर सकते हैं। 
यह कॉल सेन्टर सातों दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। किसान कल्याण विभाग की मदद से किसान कॉल सेन्टर इंडियन सोसायटी ऑफ एग्री बिजनेस प्रोफेशनल (आईसेप) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio