Pages


Top Stories

Wednesday, December 9, 2009

मतदान और मतगणना के दिन बिजली कटौती नहीं

नगरीय निकाय चुनाव-2009)
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव-2009 के मद्देनजर मतदान और मतगणना के दिन बिजली कटौती नहीं होगी। इस संबंध राज्य शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। तद्नुसार 11 एवं 14 दिसम्बर, 2009 को मतदान के दिन तथा 15 और 17 दिसम्बर, 2009 को मतगणना के दिन जिला और संभागीय मुख्यालयों पर बिजली कटौती नहीं होगी।
साथ ही संबंधित तहसील और ग्रामीण फीडरों पर भी मतदान और मतगणना के दिन बिजली कटौती नहीं की जायेगी। मतगणना स्थान वाले फीडरों पर 24 घण्टे विद्युत प्रदाय रहेगा। सचिव ऊर्जा श्री एस.पी.एस. परिहार ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विद्युत प्रदाय के लिये वितरण कम्पनियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
आकस्मिकता अथवा ग्रिड से ओवर ड्राल की स्थिति में ऐसे तहसील फीडरों से आवश्यकतानुसार हेण्डट्रीप किया जायेगा जहां चुनाव नहीं हैं। इसके लिये स्टेट लोड शेडिंग सेन्टर द्वारा निर्देश जारी किये जायेंगे। विद्युत वितरण कम्पनियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अग्रिम रूप से ऐसे फीडरों की पहचान कर लें ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio