Pages


Top Stories

Wednesday, December 9, 2009

उर्वरक के अवैध व्यापार करने वाले के खिलाफ रासुका की कार्रवाई

सघन जाँच अभियान चलाए जाने के निर्देश
प्रदेश में किसानों को मानक स्तर का उर्वरक उपलब्ध हो सके इसके लिये प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी उर्वरक विक्रेताओं के व्यावसायिक संस्थान में आकस्मिक रूप से पहुंच कर जाँच कर रहे हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रंजना चौधरी ने प्रदेश के समस्त कमिश्नर को पत्र लिखकर सघन जाँच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये है।सतना कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने पिछले दिनों सब्जी मण्डी सतना के व्यापारी मनीष अग्रवाल द्वारा रसायन उर्वरक एवं कीटनाशक दवाईयों के अवैध भण्डारण एवं मिलावट के कारण उनके विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) 1980 की धारा 3 (2) 3 के अंतर्गत जेल भेजे जाने का आदेश पारित किया। यह कार्रवाई जिले में रसायन उर्वरकों की कालाबाज़ारी रोकने के उद्देश्य से की गई है।
मंदसौर कलेक्टर डा. जी.के. सारस्वत ने भी जिले की तहसील गरोठ में मेसर्स अन्नापूर्णा ट्रेडिंग कम्पनी बोलिया द्वारा यूरिया की बोरी को अधिक कीमत पर बेचे जाने के कारण उनके खिलाफ उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की है। उक्त विक्रेता की दुकान एवं गोदाम को सील कर दिया गया है। मंदसौर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों को संयुक्त रूप से मिल कर नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं के व्यावसायिक संस्थानों की आकस्मिक रूप से जाँच किये जाने के लिये कहा है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio