जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज सम्पन्न हुई आरक्षण प्रक्रिया में पहली बार पचास में से पच्चीस जिला पंचायत के अध्यक्ष पद विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए। पंचायत आयुक्त श्रीमती वीणा घाणेकर ने आज आरक्षण की इस प्रक्रिया को पूरा किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज हुई आरक्षण प्रक्रिया में सबसे पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण हुआ। इसके तहत आठ जिला पंचायतें अशोकनगर, हरदा, मंदसौर, कटनी, भोपाल, विदिशा, शहडोल, छिंदवाड़ा को अनुसूचित जाति के लिए लाट निकालकर आरक्षित किया गया।इसमें से मंदसौर, भोपाल, विदिशा और शहडोल जिला पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के मान से 13 जिला पंचायत आरक्षित हुई।
इनमें झाबुआ, अलीराजपुर, मंडला, बड़वानी, डिंडौरी, दमोह, बुरहानपुर, श्योपुर, सिंगरौली, होशंगाबाद, बालाघाट, छतरपुर एवं राजगढ़ शामिल हैं। इनमें से झाबुआ, अलीराजपुर, दमोह, श्योपुर, सिंगरौली, होशंगाबाद एवं छतरपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सम्पन्न हुई आरक्षण प्रक्रिया में 13 अध्यक्ष पद आरक्षित हुए। ये आरक्षित जिला पंचायत इंदौर, ग्वालियर, टीकमगढ़, रीवा, अनूपपुर, नीमच, रायसेन, पन्ना, जबलपुर, सीहोर, देवास, दतिया और उज्जैन हैं। इनमें ग्वालियर, टीकमगढ़, रीवा, अनूपपुर, पन्ना, देवास और उज्जैन जिला पंचायत के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

सामान्य वर्ग के लिए सोलह जिला पंचायत के अध्यक्ष पद शेष रहे। इनमें उमरिया, धार, भिंड, खरगौन, खंडवा, नरसिंहपुर, शाजापुर, सतना, शिवपुरी, गुना, मुरैना, सागर, सिवनी, सीधी, रतलाम तथा बैतूल शामिल है। इनमें से सात जिला पंचायत के अध्यक्ष पद उमरिया, भिंड, नरसिंहपुर, शाजापुर, सीधी, रतलाम एवं बैतूल महिलाओं के लिए शामिल किए गए।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज सम्पन्न हुई आरक्षण प्रक्रिया में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर. परशुराम एवं सचिव श्री अजय तिर्की उपस्थित थे।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज सम्पन्न हुई आरक्षण प्रक्रिया में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर. परशुराम एवं सचिव श्री अजय तिर्की उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment