Pages


Top Stories

Tuesday, December 8, 2009

उज्जैन संभाग में अमानक स्तर उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर.

कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान
उज्जैन संभाग में मानक स्तर का उर्वरक किसानों को मिल सके इस उद्देश्य से उज्जैन कमिश्नर श्री टी.धर्माराव ने संभाग के समस्त कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र लिखा है।कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रंजना चौधरी ने प्रदेश में किसानों को रसायन उर्वरकों की आपूर्ति उचित दाम पर हो सके इस सिलसिले में प्रदेश के समस्त कमिश्नर एवं कलेक्टरों को पत्र लिखकर राज्यव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिये थे।
प्रदेश में इस वक्त रबी सीजन में बोनी का कार्य अंतिम चरणों में है। किसानों द्वारा मुख्य रूप से गेहूँ की बोनी का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर उज्जैन ने अपने पत्र में कलेक्टरों से यूरिया की सप्लाई पर भी विशेष नज़र रखने के निर्देश दिये हैं। संभाग में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित किये गये हैं।
ये दल समय-समय पर निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां आकस्मिक रूप से पहुंचकर जाँच कर रहे हैं।
उज्जैन कमिश्नर श्री राव ने कलेक्टरों से कहा है कि वे जिलों में ऐसे उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें जो निर्धारित दर से अधिक पर उर्वरकों का विक्रय कर रहे हैं तथा यूरिया समेत अन्य रसायन उर्वरकों की कालाबाज़ारी कर रहे हैं।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio