9 से 24 दिसंबर तक संचालित होंगी 17 उड़ान
एयर इण्डिया द्वारा हज उड़ानों की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इंदौर इम्बार्केशन पाइंट से 9 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक 17 उड़ाने संचालित होंगी। आगामी 22 एवं 23 दिसम्बर को दिन में दो उड़ाने संचालित होंगी।
मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज वर्ष 2009 पर गये हज यात्रियों की वापसी की एयर इण्डिया की पहली विशेष उड़ान जद्दा से इंदौर विमानतल पर कल बुधवार 9 दिसम्बर को रात्रि 9.40 बजे आएगी। इस पहली उड़ान में 200 हज यात्री आएंगे। मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष श्री सलीम कुरैशी इस अवसर पर हज यात्रियों की अगवानी एवं स्वागत के लिये इंदौर विमानतल पर मौजूद रहेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्टेट हज कमेटी श्री दाउद अहमद खान ने बताया है कि वापसी की पहली उड़ान में भोपाल के 149, रायसेन के 28, सीहोर के 21 तथा भिण्ड एवं दतिया के एक-एक हज यात्री आएंगे। इनमें 104 पुरुष एवं 96 महिला हज यात्री शामिल हैं।
एयर इण्डिया द्वारा जारी की गई हज यात्रियों की वापसी के लिये 17 उड़ानों की नवीनतम समय-सारणी अनुसार आगामी 24 दिसम्बर तक उड़ाने आएंगी। इनमें इंदौर विमानतल से गये सभी हज यात्रियों की वापसी हो जाएगी।
हज उड़ान आगमन की समय-सारणी
एयर इण्डिया द्वारा हज उड़ानों की जारी की गई समय-सारणी के अनुसार पहली उड़ान इंदौर विमानतल पर बुधवार 9 दिसम्बर को रात्रि 9.40 बजे आएगी। गुरुवार 10 दिसम्बर को शाम 4.50 बजे, शुक्रवार 11 दिसम्बर को दोपहर 3.35 बजे, शनिवार 12 दिसम्बर को रात्रि 9.30 बजे, रविवार 13 दिसम्बर को शाम 4.40 बजे, सोमवार 14 दिसम्बर को शाम 4.30 बजे, मंगलवार 15 दिसम्बर को दोपहर 3.30 बजे, बुधवार 16 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे, गुरुवार 17 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे, शुक्रवार 18 दिसम्बर को दोपहर 12.10 बजे इंदौर विमानतल पर हज यात्रियों की वापसी उड़ान आएंगी।
इसी प्रकार रविवार 20 दिसम्बर को प्रात: 11.40 बजे, मंगलवार 22 दिसम्बर को 00.10 बजे, 22 दिसम्बर को ही शाम 4.30 बजे, बुधवार 23 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे, 23 दिसम्बर को ही शाम 7.50 बजे तथा गुरुवार 24 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे हज यात्रियों की वापसी की अंतिम उड़ान इंदौर विमानतल पर आएगी।

0 comments:
Post a Comment