नॉन संचालक मंडल का फैसला
प्रदेश में बीते महीनों के दौरान शक्कर के बेकाबू भावों को थामने के लिए की गई अनेक कोशिशों में शक्कर आयात किए जाने का फैसला भी शामिल था। अब ब्राजील से बुलाई जा रही यह शक्कर अगले महीने प्रदेश में पहुँच जाएगी।
नागरिक आपूर्ति निगम खुले बाज़ार में इसकी कम दाम पर बिक्री करेगा। इसी तरह जरूरत पड़ने पर तुवर दाल के भावों पर काबू के लिए भी आज रास्ता खोल दिया गया है। खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री और निगम के अध्यक्ष श्री पारसचंद्र जैन की अध्यक्षता में पूर्वान्ह हुई संचालक मंडल की बैठक में इन दोनों मुद्दों पर विधिवत मंजूरी दे दी गई।
राज्य मंत्री श्री पारसचंद्र जैन के निर्देश पर चार महीने पहले इस शक्कर आयात का तानाबाना बुना गया था। कम दामों पर कई फर्मों से शक्कर का सौदा नहीं हो पाने के कारण इस बारे में फैसला नहीं हो सका था। ढाई माह पूर्व अहमदाबाद की एक फर्म से कम दाम पर शक्कर देने की बातचीत पक्की होने के तत्काल बाद अनुबंध निष्पादित किया गया था।

इसके मुताबिक कोई 50 हजार मे.टन शक्कर जनवरी माह के पहले सप्ताह में ही प्रदेश पहुँच जाएगी। आज संचालक मंडल की बैठक में यह भी तय किया गया कि जरूरत पड़ने पर शक्कर की और मात्रा भी आयतीत की जाएगी।
संचालक मंडल ने यह भी फैसला किया कि आगामी महीनों में तुवर की फसल आने के बाद भावों की पड़ताल में अगर जरूरी हुआ तो नागरिक आपूर्ति निगम देश के भीतर या बाहर से तुवर दाल का आयात भी कर सकेगा। इससे आने वाले वक्त में नागरिकों को तुवर दाल के मंहगे दाम से निजात मिल सकेगी। इसके लिए बाकायदा टैंडर बुलाए जाएंगे।
किसानों से चना भी खरीदेंगे
नागरिक आपूर्ति निगम इसी सीजन में चने की वाणिज्यिक खरीदी भी कर सकेगा। ऐसी खरीदी पिछली बार कोई 15 साल पहले की गई थी। यह खरीदी किसानों से चयनित मंडियों में की जाएगी और उन्हें इसका वाजिब दाम मिल सकेगा।
निगम कर्मियों को आवास
नागरिक आपूर्ति निगम के राजधानी स्थित कार्यालय में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में 27 निम्न आय वर्ग मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें गृह निर्माण मंडल से खरीदा जाएगा।

इसी तरह निगम के कर्मचारियों को इसी इलाके में पूर्व में किराए पर उपलब्ध कराए गए पुराने और जीर्णशीर्ण मकानों को ज़मींदोज़ कर शासकीय एजेंसी से उसी जगह नए मकान भी बनवाए जाएंगे।
बैठक में निगम उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र वर्मा, संचालक श्री ए. शर्मा और श्री दिलीप सूर्या, प्रबंध संचालक श्री के.सी. गुप्ता और अतिरिक्त सचिव खाद्य श्री ए.के. जैन भी मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment