Pages


Top Stories

Monday, March 8, 2010

मप्र में तो पहले से ही महिलाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया

 महिला बाल विकास मंत्री, महापौर और पत्रकार महिलाओं की प्रतिक्रिया
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश में जो कोशिशें प्रारंभ की गई हैं और जो परिणाम हासिल किए गए हैं वे कल लोकसभा में पेश होने वाले आरक्षण बिल की मंशा को पूरा करते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें संरक्षण देने, सत्ता और समाज में उन्हें पर्याप्त भागीदारी का काम इस प्रदेश में पहले से ही प्रारंभ कर चुके हैं।

Read Full Text......

Saturday, December 26, 2009

सैफ गेम्स 2010 के लिए भारतीय कराते टीम में मप्र के 5 खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों का चयन काता एवं कुमीते स्पर्धा में किया गया
बांग्लादेश के ढाका शहर में 29 जनवरी से 06 फरवरी 2010 तक सैफ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। सैफ गेम्स 2010 में कराते खेल में भाग लेने वाली भारतीय टीम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य मार्शल आर्ट अकादमी में प्रशिक्षणरत 5 खिलाड़ियों का चयन काता एवं कुमीते स्पर्धा में किया गया है।काता स्पर्धा के लिए श्री विकास शर्मा, व्यक्तिगत पुरूष वर्ग, कु. संध्या चंद्राकर, व्यक्तिगत महिला वर्ग, कु. संध्या चंद्राकर, दिव्या एवं माया, महिला टीम वर्ग में चयन हुआ है। इसी प्रकार कुमीते स्पर्धा में श्री पारितोष शर्मा, अंडर ़67 किलो ग्राम भार वर्ग व्यक्तिगत पुरूष वर्ग में चयन किया जाना शामिल है।
उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व एशियन गेम्स हेतु कराते की संभावित भारतीय टीम में उक्त खिलाड़ियों का चयन हुआ है। संभावित भारतीय टीम से ही उक्त खिलाड़ियों का चयन सैफ गेम्स 2010 के लिए किया गया है।
अकादमी के खिलाड़ियों के सैफ गेम्स 2010 की भारतीय टीम में चयनित होने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल, श्री संजय चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Read Full Text......
Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio