खिलाड़ियों का चयन काता एवं कुमीते स्पर्धा में किया गया
बांग्लादेश के ढाका शहर में 29 जनवरी से 06 फरवरी 2010 तक सैफ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। सैफ गेम्स 2010 में कराते खेल में भाग लेने वाली भारतीय टीम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य मार्शल आर्ट अकादमी में प्रशिक्षणरत 5 खिलाड़ियों का चयन काता एवं कुमीते स्पर्धा में किया गया है।काता स्पर्धा के लिए श्री विकास शर्मा, व्यक्तिगत पुरूष वर्ग, कु. संध्या चंद्राकर, व्यक्तिगत महिला वर्ग, कु. संध्या चंद्राकर, दिव्या एवं माया, महिला टीम वर्ग में चयन हुआ है। इसी प्रकार कुमीते स्पर्धा में श्री पारितोष शर्मा, अंडर ़67 किलो ग्राम भार वर्ग व्यक्तिगत पुरूष वर्ग में चयन किया जाना शामिल है।
उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व एशियन गेम्स हेतु कराते की संभावित भारतीय टीम में उक्त खिलाड़ियों का चयन हुआ है। संभावित भारतीय टीम से ही उक्त खिलाड़ियों का चयन सैफ गेम्स 2010 के लिए किया गया है।
अकादमी के खिलाड़ियों के सैफ गेम्स 2010 की भारतीय टीम में चयनित होने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल, श्री संजय चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

0 comments:
Post a Comment