योजना के लिये निर्देशिका पुस्तिका तैयार
प्रदेश में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार दिलाने के उद्देश्य से दिये जाने वाले ऋण के बेहतर उपयोग के लिये अभिभावक योजना प्रारंभ की गयी है। यह निगम आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।इस योजना के लिये तैयार की गयी निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन पिछले दिनों प्रशासन अकादमी भोपाल में आदिम जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने मुख्यकार्यपालन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यशाला में किया। योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले हितग्राही के साथ अभिभावक भी होगा। अभिभावक का रिकार्ड भी निगम के कार्यालय में रखा जायेगा। अभिभावक समय-समय पर हितग्राही को दिये गये ऋण को किस्तों में चुकाने के लिये प्रेरित करेगा। इसके अलावा अभिभावक, हितग्राही का प्रकरण तैयार करने, बैंक से ऋण स्वीकृत कराने आदि के कार्य में भी सहयोग करेगा।
0 comments:
Post a Comment