Pages


Top Stories

Friday, March 26, 2010

सेहत संजीवनी वीडियो रथ को प्रदेश यात्रा पर रवाना

 स्वास्थ्य योजनाओं को सुदूर अचंलों तक पहुँचाने की पहल
स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को प्रदेश के सुदूर अंचलों तक पहुँचाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 16 सेहत संजीवनी वीडियो रथ रवाना किये। विधानसभा में बिटिया कैम्पेन एवं पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर विधायकों के लिये आयोजित उन्मुखी कार्यक्रम के बाद श्री सिंह ने इन रथों को विधानसभा परिसर से प्रदेश यात्रा के लिये रवाना किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ईश्वरदास रोहाणी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं जैव विविधता, प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनूप मिश्रा, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष तथा तकनीकी शिक्षा श्री महेन्द्र हार्डिया उपस्थित थे।

सेहत संजीवनी वीडियो रथ को हरी झण्डी दिखाते हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा व्यक्त की कि इसके जरिए हम प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता को स्वास्थ्य की जानकारी दे जायेंगे और वीडियो के माध्यम से उन्हें जागरूक बनायेंगे ताकि वे एक स्वस्थ जीवन जी सकें।

इस मौके पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राज्य सरकार हर गाँव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें इसके लिये प्रतिबद्ध है और यह प्रयास इसी कड़ी में है।

सेहत संजीवनी वीडियो रथ की 16 वाहन सभी संभागों पर स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। अपने एक माह के इस अभियान के दौरान वे वीडियो स्पोर्ट, आडियो जिंगल्स, फिल्म शो, हस्ताक्षर अभियान एवं पेम्पलेट्स आदि का वितरण आम नागरिकों के बीच करेंगे ताकि वे स्वास्थ्य योजनाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री एस.आर. माहंती, आयुक्त स्वास्थ्य श्री मनोहर अगनानी एवं संचालक स्वास्थ्य श्री के.एन. मित्तल उपस्थित थे।

क्षय नियंत्रण के जागरूकता अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में क्षय नियंत्रण के लिये चलाये गये जागरूकता अभियान का शुभारंभ एक बोर्ड पर हस्ताक्षर करके किये। इस हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत पूरे प्रदेश में क्षय नियंत्रण के प्रति जनप्रतिनिधियों में जागरूकता लाने के लिये की गयी है। एक बड़े कैनवास के जरिए शुरू किये गये इस हस्ताक्षर अभियान में शरीक होते हुये विधानसभा अध्यक्ष श्री ईश्वरदास रोहाणी, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनूप मिश्रा, राज्यमंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया सहित उपस्थित विधायकों ने भी हस्ताक्षर किये।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio