छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा से उनके निवास पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु दत्त शर्मा ने किया।
प्रतिनिधि मंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में फीस कम करने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र संघ के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के अन्तर्गत कराने की मांग की गई। उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि उनकी मांगों के संबंध में शासन स्तर पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाये जायेंगे।प्रतिनिधि मंडल में विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री अश्विनी परांजपे, महाकौशल प्रांत मंत्री श्री बृजेन्द्र गौतम और मध्यभारत प्रांत मंत्री सुश्री भारती कुम्भारे भी उपस्थित थी।
0 comments:
Post a Comment