मप्र आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां तथा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक-2010
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पारित मकोका (मध्यप्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां तथा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक-2010) आतंकवाद और संगठित अपराधों से निपटने में कारगर होगा।
इस तरह के कड़े कानून की आवश्यकता काफी समय से थी। केन्द्र सरकार से भी इस संबंध में आग्रह किया गया था। अब विधानसभा द्वारा इसे पारित किया गया है। अब यह केन्द्र को स्वीकृति के लिये भेजा जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मकोका (मध्यप्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां तथा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक-2010) की आवश्यकता काफी समय से थी। भारत सरकार से इसकी शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि जब महाराष्ट्र में इस तरह के कानून को स्वीकृति दी जा सकती है, तब मध्यप्रदेश में क्यों नहीं। श्री चौहान ने कहा कि आतंकवाद पर पूर्ण नियंत्रण आवश्यक है। आतंकवादी की न कोई जाति होती न कोई धर्म। इस तरह के कानून से अपराधों की रोकथाम में राज्य सरकारों को पर्याप्त शक्ति प्राप्त होती है तो भारत सरकार को मंजूरी देने में विलम्ब नहीं करना चाहिये।

0 comments:
Post a Comment