Pages


Top Stories

Tuesday, March 9, 2010

डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ प्रतिनियुक्ति पर जा सकेगा

हज 2010 में हज मिशन के लिए
हज 2010 में हज मिशन के लिए डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ अस्थाई प्रतिनियुक्ति पर जा सकेगा। मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष श्री सलीम कुरैशी ने बताया कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के गत 22 फरवरी को भेजे पत्र अनुसार आगामी हज में मेडिकल मिशन के लिये
डाक्टर्स तथा पैरामेडिकल (एलोपेथिक) का अस्थाई प्रतिनियुक्ति पर सी.जी.आई. ऑफ इण्डिया जद्दा के लिये चयन किया जाना है। इसके लिये ऐसे मुस्लिम डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ जो वांछित अहर्ताएं पूर्ण करते हों वे विदेश मंत्रालय (हज), भारत सरकार, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी, भोपाल से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट http://www.mea.gov.in/ पर भी जानकारी उपलब्ध है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio