महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री के. शंकर नारायणन ने आज मुंबई में आयोजित एक समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के उपक्रम ‘¨माध्यम’ को श्रेष्ठता के तीन पुरस्कार प्रदान किये। इन पुरस्कारों के तहत उसे अपने नए प्रकाशन विन्टेज ग्वालियर के लिए स्वर्ण पारितोषिक, सामाजिक उत्तरदायित्व के साध्य संवाद के लिए रजत और बाघ पुस्तक के लिए भी रजत पारितोषिक से नवाजा गया है।
इसी तरह प्रदेश जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव को सर्वोत्तम संचारक का स्वर्ण पारितोषिक प्रदान किया गया। ये सारे पुरस्कार श्री श्रीवास्तव ने ग्रहण किए।ये पुरस्कार एसोसिएशन ऑफ बिजनेस कम्यूनिकेटर ऑफ इंडिया मुंबई के तत्वावधान में दिए गए हैं। उपरोक्त तीनों श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए लगभग 625 प्रतिस्पर्धियों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के उपराज्यपाल श्री एस. गोकर्ण एवं मध्यप्रदेश शासन के स्थानीय अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश माध्यम के अपर प्रबंध संचालक डॉ. प्रकाश गौर तथा संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे। एसोसिएशन ऑफ बिजनेस कम्युनिकेटर ऑफ इण्डिया, मुंबई द्वारा मध्यप्रदेश माध्यम को निरंतर तीन वर्ष से विभिन्न श्रेणियों में पारितोषिक प्राप्त हो रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment