Pages


Top Stories

Saturday, March 20, 2010

पर्यावरण संतुलन के लिये वन संरक्षण जरूरी - वन मंत्री

 विश्व वानिकी दिवस
वन मंत्री श्री सरताज सिंह ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा है कि विश्व में हरे आवरण की लगातार कमी के कारण पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये वनों का संरक्षण एक विकास ही एक मात्र विकल्प है।
वन मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जनभागीदारी से वानिकी विकास के साथ ग्राम संसाधन विकास के अनेक नीतिगत निर्णय लिये गये हैं। प्रदेश में वानिकी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर विकसित हुए है।

उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2010 को बांस वर्ष के पौधे लगाने का कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम को बिना जन भागीदारी के सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा है कि बांस वर्ष को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio