Pages


Top Stories

Tuesday, March 16, 2010

मप्र को केन्द्रीय सड़क निधि से सड़कों के लिये 782.68 करोड़ रुपये मिले

480 करोड़ रुपये के कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ
प्रदेश सरकार की वचनबद्धता के अनुसार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में कराने के लिये लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह की पहल पर इस वर्ष 2009-10 में केन्द्रीय सड़क निधि (सी.आर.एफ.) से 1084.19 कि.मी. लम्बी मुख्य जिला मार्गों की 51 सड़कों, एक फ्लाई ओवर, तीन पुलों के निर्माण एवं पुलियों के चौड़ीकरण के लिये 782 करोड़ 68 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ई-टेण्डरिंग पद्धति अपनाकर इसमें से 480 करोड़ रूपये लागत वाले कार्यों की समुचित दरों पर निविदा बुलाकर केवल ढाई माह की अवधि में निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इससे स्वीकृत कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, शेष कार्यों की निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
केन्द्रीय सड़क निधि से स्वीकृत कुल 56 कार्यों में एक फ्लाई ओवर एवं तीन पुलों का निर्माण तथा पुलियों के चौड़ीकरण का कार्य शामिल है। फ्लाई ओवर इंदौर के पलासिया इन्ट्रेक्शन के साथ मांगलिया मार्ग पर 2 कि.मी. सी.सी. रोड सहित 28 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से बनाया जावेगा।
निर्मित किये जाने वाले तीन पुलों में से एक-एक पुल का निर्माण बैतूल जिले के सारनी से सोतिया मार्ग पर रजौआघाट पर 3 करोड़ 97 लाख 31 हजार रूपये की लागत, छिंदवाड़ा जिले में शंख से हालाखुर्द मार्ग पर पेंच नदी पर पुल का निर्माण 4 करोड़ 27 लाख 76 हजार रूपये की लागत और नरसिंहपुर जिले में गाडरवाड़ा-तेन्दूखेड़ा मार्ग पर ककराघाट में नर्मदा नदी पर सबमर्सिवल पुल का निर्माण 16 करोड़ 56 लाख 98 हजार रूपये लागत से किया जावेगा। इसके साथ ही खरगोन जिले के सनावद खरगोन मार्ग पर पुलियों का चौड़ीकरण 8 करोड़ 9 लाख 48 हजार रूपये की लागत से होगा।

केन्द्रीय सड़क निधि से स्वीकृत 51 मुख्य जिला मार्गों में धार जिले का कुक्षी-डही-कावड़ा मार्ग (15 कि.मी.), धार/इंदौर जिले का मानपुर-बागड़ी मार्ग (26.83 कि.मी.), खरगोन जिले में भीकनगांव-झीरन्या-पंडया मार्ग (20 कि.मी.), झाबुआ जिले में मेघनगर-कल्याणपुरा-पेटलावद मार्ग (35.05 कि.मी.), बड़वानी जिले में बोकराटा-खेतिया मार्ग (15 कि.मी.), कटनी जिले में झुकेही-कैमोर व्हाया भटूरा मार्ग,(21.80 कि.मी.), मण्डला में बिछिया-समनापुर-डिण्डौरी मार्ग (28.80 कि.मी.), मुरैना में विजयपुर-सबलगढ़ मार्ग (18 कि.मी.), भिण्ड में लहार से श्योढ़ा मार्ग (18.20 कि.मी.), सिवनी में केवलारी-उगली-सरेखा मार्ग (23 कि.मी.) एवं डिण्डौरी जिले में गाड़ासरई-बजाग मार्ग (23 कि.मी.) का निर्माण केन्द्रीय सड़क निधि से किया जावेगा।

इसके साथ ही केन्द्रीय सड़क निधि से छिंदवाड़ा जिले में कुआंबादला से नादिया सांगाखेड़ा मार्ग (18.44 कि.मी.), चौरापठार-धनेगांव-बड़खुड़ी जंक्शन मार्ग (11.34 कि.मी.), हर्रई-गौरपानी मार्ग (18 कि.मी.), सीताडोंगरी-ब्राम्हणी मार्ग कि.मी. 6 से 19 तक (14 कि.मी.), खेरीखुर्द (रा.रा.26) से मोहगांव खुर्द-सांख बांसखेड़ा रोड (18 कि.मी.), अमरवाड़ा-उमरिया-बांकी-बेहरिया रोड (18.80 कि.मी), कमादेतला-लोहारवली-छोरबत्री निसंनजअन्नोजी नीलकंठी मार्ग (15 कि.मी.), गोरैया-लिखारी-लाहोरा-तुमरा-बाम्हनवाड़ा मार्ग (11 कि.मी.), कुन्दा सागर-झिरन्नछिपा-कर्पूदा सर्रा छोदवाड़ी मार्ग (12 कि.मी.) सरना-पलटवाड़ा-शिवपुरी मार्ग (18.90 कि.मी.), सरावरी मुखवर-मोरडोंगरी-उमरेठ मार्ग (21 कि.मी.), राजडोंगरी-देवराला-जतावा-पीपलवानी-बोरगांव-तिगांव मार्ग (14 कि.मी.), मोहगांव देवली-जमालपानी-मार्रम-दुकारढेला मार्ग (26 कि.मी.), नींमढाना-हिरदागढ़ मार्ग (7 कि.मी.), सौंसर-रजना मार्ग (20.20 कि.मी.) एवं मुलताई मार्ग से रोहना-गुरारिया-पुआमा मार्ग (10 कि.मी.) का निर्माण किया जायेगा।

केन्द्रीय सड़क निधि से बनाये जाने वाले मार्गों में विदिशा जिले का बासेदा-सिंरोज मार्ग (40.40 कि.मी.), होशंगाबाद जिले के सोनासावरी से सांवलखेड़ा मार्ग (11.68 कि.मी.), सिवनी मालवा से शिवपुर मार्ग (18.40 कि.मी.) एवं खपराखेड़ा से चांदोन मार्ग (15.30 कि.मी.), पन्ना जिले का अमानगंज से गुन्नौर मार्ग (15 कि.मी.), रायसेन जिले का ओबेदुल्लागंज से भोजपुर मार्ग (15.30 कि.मी.), राजगढ़ जिले का माचलपुर से खिलचीपुर लिंक रोड का निर्माण (एन.एच.12) लम्बाई 17.60 कि.मी., रतलाम जिले का गोगापुर से ताल मार्ग (15 कि.मी.), शाजापुर जिले के जतारा जोड़-कालापीपल-मगरखेड़ी चांदबाद मार्ग का उन्नयन (34.65 कि.मी.) एवं आगर-सारंगपुर-शादीपुर-जामनबागंज-मनकामेश्वर-मोमनबड़ौदिया मार्ग (19.50 कि.मी.), सीहोर जिले के सीहोर-बिल्किसगंज मार्ग (36.50 कि.मी.), सागर जिले के खुरई-रजवांस मार्ग (14 कि.मी.), सतना जिले के नागौद-उचेहरा मार्ग (33 कि.मी.), रामपुर-अमर पाटन मार्ग (25.50 कि.मी.) एवं सतना-सेमरिया मार्ग (20 कि.मी.) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उज्जैन जिले के घोंसला-महीदपुर-गोगापुर मार्ग (46.60 कि.मी.), दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा-तारादेही (दमोह)-महाराजपुर (सागर) मार्ग (36.30 कि.मी.), देवास जिले के देवली चौबारा-धीरा-इकलेरा माताजी-सुरेजना-पीपलरांवां मार्ग (21.50 कि.मी.) एवं पीपलरावन-इलासखेड़ी-बलोन-बिरगोद-बेरछा मार्ग (17 कि.मी.), जबलपुर जिले के चरगंवा-कुलोन-बिजना-नयानगर-दरगढ़ा-दमन खमरिया मार्ग (18. कि.मी.), नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी-गोरखपुर मार्ग (15 कि.मी.) तथा गुना जिले के अनार्द से निहालदेवी मार्ग (48 कि.मी.) एवं अवान रोड (जंजाली) से मकसूदनगढ़ मार्ग (39 कि.मी.) का निर्माण भी केन्द्रीय सड़क निधि से किया जावेगा।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio