16 से 20 फरवरी, 2010 तक आयोजित
दोहा के कतर में 16 से 20 फरवरी, 2010 तक आयोजित हो रही 18वीं कतर इन्टरनेशनल रेगेटा 2010 “सेल द गल्फ’’ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 सदस्यीय भारतीय टीम में राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी सेलिंग के शिखर गर्ग एवं नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल की एकता यादव का चयन किया गया है।
“सेल द गल्फ’’ में अकादमी के शिखर गर्ग एवं कु. एकता यादव आप्टीमिस्ट विधा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में याटिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली द्वारा आगामी माहों में आयोजित होने वाली सेलिंग की एशियन चैम्पियनशिप, सेनवई एवं एशियन गेम्स 2010 की तैयारियों के लिए “नेशनल स्क्वाड 2010’’ का गठन किया गया है। इसके तहत खिलाड़ियों का आप्टिमिस्ट विधा में सिलेक्शन ट्रायल चैन्नई में आयोजित किया गया था, जिसमें अकादमी के डे-बोडिंग खिलाड़ी शिखर गर्ग एवं नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल की एकता यादव का चयन “नेशनल स्क्वाड 2010’’ में हुआ था।
“नेशनल स्क्वाड 2010’’ में आप्टिमिस्ट विधा में देशभर से 10 बालक एवं 5 बालिकाओं का चयन किया गया था। इसमें YAI एवं भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है जिसमें चयनित खिलाड़ियों को वर्षभर रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करना, विदेश में जाकर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में भाग लेना भी सम्मिलित है।
इसी तारतम्य में “सेल द गल्फ’’ दोहा कतर हेतु भारतीय सेलिंग टीम में देश के चयनित 7 बालक एवं 5 बालिकाओं का चयन किया गया है। भारतीय टीम मुम्बई से दोहा के लिये 15 फरवरी, 2010 को रवाना होगी एवं 21 फरवरी, 2010 को स्वदेश पहुंचेगी।
अकादमी एवं नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय रेगेटा में होने पर संचालक खेल, श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल, डॉ. विनोद प्रधान, कर्नल मिलिंद प्रभु (रिटायर्ड) सलाहकार, वाटर स्पोर्ट्स एवं श्री पी. मधु, सेलिंग प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

0 comments:
Post a Comment