Pages


Top Stories

Monday, February 8, 2010

देयकों से दो प्रतिशत सेवा शुल्क काटने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को भेजे गये निर्देश में लघु उद्योग निगम से अनुबंधित दवा एवं अन्य उपकरण प्रदायकर्ता इकाईयों से क्रय की जाने वाली सामग्री के देयकों में दो प्रतिशत सेवा शुल्क काटने के निर्देश जारी किये हैं।नई दवा नीति लागू होने तक स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जनों को लघु उद्योग निगम से अनुबंधित प्रदायकर्ता इकाईयों से सीधी खरीदी करने के अधिकार दिये हैं। सीधे क्रय होने के कारण इन इकाईयों से सेवा शुल्क की दो प्रतिशत की राशि की कटौती नहीं हो पा रही थी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी क्रयकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे क्रय करने वाली सामग्री के प्रस्तुत देयकों से दो प्रतिशत की राशि काटकर ही देयकों का भुगतान करें और इस कार्यवाही से मुख्यालय स्थित औषधि प्रकोष्ठ को अवगत करायें।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio