Pages


Top Stories

Tuesday, February 9, 2010

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर मानव जीवन सफल बनायें

 सोहागपुर क्षेत्र के जनपद सदस्य मुख्यमंत्री से मिले
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों से आग्रह किया कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता है। नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य जनता को साफ-सुथरे प्रशासन का लाभ देकर मानव जीवन सफल बनायें। पंचायत सदस्य जनता की सेवा के लिये प्राप्त अवसर का लाभ जनकल्याण के अधिक से अधिक कार्य कराकर उठायें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर होशंगाबाद जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों सहित सोहागपुर, सिवनी मालवा एवं केसला के जनपद सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर वन मंत्री श्री सरजात सिंह, विधायक श्री विजय पाल सिंह, इलेक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर वर्मा, श्रीमती राजो मालवीय उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंचायत सदस्यों को जनता के प्रति निष्ठावान रहकर कर्मठ भूमिका निभाना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन के लिये बधाई दी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio