पंडित मदनमोहन मालवीय पर केन्द्रित पत्रिका
संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहां अपने निवास पर पंडित मदनमोहन मालवीय पर केन्द्रित पत्रिका 'संस्कृति भारती' का विमोचन किया। इस पत्रिका का प्रकाशन धर्म संस्कृति समिति भोपाल द्वारा किया गया है। पत्रिका में हिन्दुत्व के समक्ष चुनौतियां विषय पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है।
विमोचन अवसर पर पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा (गुट्टू भैया), पूर्व महापौर मधु गार्गव, संस्था के अध्यक्ष भरतचंद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष वैद्य गोपाल मेहता, श्री प्रकाश गावंदे, श्री आशुतोष पाराशर, श्री ज्ञानप्रकाश तिवारी, पार्षद श्री विष्णु राठौर और गणेश राठौर उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment