Pages


Top Stories

Sunday, January 3, 2010

राज्य अकादमी के घुड़सवारों ने जीते 9 पदक

 पृथ्वी सिंह यादव ने दो स्वर्ण पदक एवं बेस्ट राईडर का खिताब जीत
दिल्ली में 23-30 दिसम्बर 2009 तक आयोजित हुई जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार घुड़सवारी का प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीते हैं। इसमें दो स्वर्ण, दो रजत एवं पांच काँस्य पदक शामिल हैं। पृथ्वी सिंह यादव ने दो स्वर्ण पदक एवं बेस्ट राईडर का खिताब हासिल किया है।
इस चैम्पियनशिप में 11 खिलाड़ियों ने ड्रेसाज, जम्पिंग, चिल्ड्रन एवं वनडे इवेंट में भाग लिया। इस चैम्पियनशिप में देश के 250 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में राज्य घुड़सवारी अकादमी के पृथ्वी सिंह यादव ने वनडे ईवेट में स्वर्ण, ड्रेसाज टीम ईवेंट में स्वर्ण, ड्रेसाज व्यक्तिगत में रजत, जम्पिंग जूनियर वर्ग एवं चिल्ड्रन वन में 1-1 कांस्य पदक अर्जित किए।
इस चैम्पियनशिप में पृथ्वी सिंह यादव ने 17 अंक अर्जित करते हुए चैम्पियनशिप के बेस्ट राईडर के खिताब पर भी कब्जा जमाया। इसी प्रकार जिशान मलिक ने ड्रेसाज टीम ईवेंट में रजत पदक एवं चिल्ड्रन वन जम्पिंग ईवेंट के व्यक्तिगत वर्ग में 1 काँस्य पदक, सिद्धार्थ यादव ने चिलड्रन वन जम्पिंग ईवेंट में काँस्य पदक तथा अर्जुन राठौर ने चिल्ड्रन 2 जम्पिंग ईवेंट मे 1 काँस्य पदक अर्जित किया।
नेशनल चैम्पियनशिप में राज्य घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवारों द्वारा पदक अर्जित करने पर अपर मुख्य सचिव खेल, श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल, श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल, डॉ0 विनोद प्रधान एवं प्रशासक राज्य खेल अकादमी, श्री पी.एस. बुन्देला ने खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक श्री भौमसिंह भाटी को बधाई दी है।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio