Pages


Top Stories

Friday, January 22, 2010

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की चिकित्सा सहायता अनुदान राशि बढ़ी

 मंत्रिपरिषद का निर्णय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को दी जाने वाली चिकित्सा सहायता अनुदान राशि को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये तक करने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सैनिक सम्मान निधि नियम-1972 के तहत निधि/सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिसमें चिकित्सा सहायता अनुदान भी शामिल है।

वर्तमान में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिये 20 हजार रुपये तक की राशि दी जा रही है। मंत्रिपरिषद ने वर्तमान परिस्थितियों में चिकित्सा व्यय में अप्रत्याशित वृद्धि होने से स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की चिकित्सा सहायता अनुदान में भी 50 हजार रुपये तक की वृद्धि की है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को पांच हजार रुपये तक की चिकित्सा सहायता अनुदान स्वीकृति संबंधित कलेक्टर द्वारा दी जाती है। इससे अधिक राशि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। चिकित्सा अनुदान 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किये जाने पर 20 हजार रुपये तक की राशि जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की जायेगी। इससे अधिक होने पर चिकित्सा व्यय की राशि की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा जारी की जायेगी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio