Pages


Top Stories

Friday, January 22, 2010

प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से शुरूआत की जायेगी जैविक खेती की

प्रदेश में शीघ्र ही जैविक नीति की घोषणा
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही जैविक नीति की घोषणा की जाने वाली है। इसके बाद प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से जैविक खेती की शुरूआत की जायेगी। 
प्रारंभिक तौर पर किसानों की कुल कृषि भूमि के एक चौथाई भाग पर जैविक खेती कराई जायेगी। बाद में धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जायेगा। कृषि विकास मंत्री डा. कुसमरिया पिछले दिनों भोपाल में साप्ताहिक कृषक दूत द्वारा प्रकाशित कृषक दूत डायरी 2010 का विमोचन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री डा. कुसमरिया ने प्रकाशित डायरी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डायरी में दशाई गई किसान कल्याण की योजना का विवरण किसानों के हित के लिये काफी महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने प्रकाशकों से कहा कि डायरी का अधिक से अधिक प्रसार किसानों के बीच किया जाये। 
इस डायरी में किसान कल्याण की योजनाओं के विवरण के साथ-साथ उद्यानिकी से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारियों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर कृषक दूत के प्रधान संपादक सर्वश्री अमरेन्द्र मिश्रा एवं सलाहकार संपादक उमाशंकर तिवारी ने किसान डायरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio