Pages


Top Stories

Saturday, January 23, 2010

संस्कृति विभाग कलाकारों को तैयार करें

संस्कृति मंत्री द्वारा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहां संस्कृति विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। संस्कृति मंत्री ने कहा कि विभाग कलाकारों को तैयार करने का कार्य करें। केवल कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन ही विभाग का दायित्व नहीं है। बैठक में अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्रीमती आभा अस्थाना, संस्कृति संचालक एवं विभिन्न अकादमियों के निदेशक उपस्थित थे।श्री शर्मा ने कहा कि अभावग्रस्त साहित्यकारों एवं कलाकारों को वित्तीय सहायता देने की योजना पर समय सीमा में अमल किया जाएगा। उन्होंने प्रस्तावित शंकराचार्य शोधपीठ औंकारेश्वर, परशुराम शोधपीठ जानापाव और संत रविदास शोधपीठ महू की स्थापना के संबंध में प्रगति की समीक्षा की। खण्डवा में संगीत एवं कला महाविद्यालय के लिए भूमि का चयन शीघ्र सुनिश्चित कराने के उन्होंने निर्देश दिये। 
बैठक में बताया गया कि संस्कृति संदर्भ केन्द्र एवं संग्रहालय की स्थापना की जा चुकी है। मराठी साहित्य अकादमी एवं पंजाबी साहित्य अकादमी की स्थापना की कार्यवाही शीघ्र कराने के उन्होंने निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि ग्वालियर में आंचलिक कला संकुल बनकर तैयार है। 
जबलपुर में संकुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में यह भी बताया गया कि झाबुआ में जनजातीय संस्कृति संदर्भ केन्द्र एवं सृजनपीठ की स्थापना के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। प्रतिभा खोज योजना अगले वित्तीय वर्ष से लागू कर दी जाएगी।

संस्कृति मंत्री ने छन्द बेले का अन्तर्राष्ट्रीय समारोह आयोजित करने के संबंध में तैयारियां करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि गजेटियर के लोकप्रिय संस्करण का निर्माण और इन्टरनेट पर उपलब्ध कराने की योजना पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है। 
संस्कृति मंत्री ने धार में संचालित फड़के म्यूजियम के अधिग्रहण और संचालन की कार्यवाही संस्कृति विभाग द्वारा शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने नाट्य विद्यालय की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इसे अतिशीघ्र प्रारंभ करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

संस्कृति मंत्री ने उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत अकादमी, आदिवासी लोक कला परिषद, कालिदास अकादमी एवं स्वराज्य संस्थान संचालनालय की गतिविधियों की भी समीक्षा की।

0 comments:

Related Posts with Thumbnails
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio