मध्यप्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में शीघ्र ही जैविक नीति की घोषणा की जाने वाली है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में जैविक कृषकों का शीघ्र ही राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।प्रदेश में जैविक विधि से खेती करने वाले कृषकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस कार्य के लिये जिला स्तर पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस डाटाबेस में जैविक विधि से खेती करने वाले किसानों की पूरी जानकारी होगी।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों की जानकारी आमंत्रित की है। यह जानकारी उनके ई-मेल minagri@mp.gov.in पर भी भेजी जा सकती है। किसान अपने अनुभव एवं समस्त विवरण को पत्र के जरिये भी किसान कल्याण मंत्री के निवास स्थान बी-3, श्यामला हिल्स, भोपाल-402002 के पते पर भी भेज सकते हैं।
Sunday, January 10, 2010
मप्र में होगा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये राज्यस्तरीय सम्मेलन
Labels: agriculture, BioDiversity, NEWS-Alerts
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment