मंत्रि-परिषद का निर्णय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में रिक्त पदों के विरूद्ध सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाइन स्टाफ की सीधी भर्ती से नियमित नियुक्ति किये जाने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय से वित्तीय वर्ष 2010-11, 2011-12 तथा 2012-13 में सीधी भर्ती से 8135 पद भरे जाएंगे। इसमें से तीनों वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर में 2010, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल में 2825 तथा मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर में 3300 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
मंत्रि परिषद द्वारा लिये गये निर्णय से तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में तकनीकी स्टाफ की कमी को दृष्टिगत रखते हुये वित्तीय वर्ष 2010-11, 2011-12 तथा 2012-13 में रिक्त पदों के विरूद्ध सीधी भर्ती मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर में 120 सहायक अभियंता, 90 कनिष्ठ अभियंता, 1800 लाइन परिचारक श्रेणी-2 के पद भरे जाएंगे। इसी प्रकार मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल में 175 सहायक अभियंता, 250 कनिष्ठ अभियंता, 2400 लाइन परिचारक श्रेणी-2 तथा मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर में 200 सहायक अभियंता, 100 कनिष्ठ अभियंता तथा 3000 लाइन परिचारक श्रेणी-2 के नियमित पदों को नियमानुसार सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।

0 comments:
Post a Comment